Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में 12 साल के बच्चे का गला रेता:परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, पुलिस जांच में जुटी

    7 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे 12 साल के बच्चे की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। आक्रोशित लोगों ने राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग जाम कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार निवासी 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता शनिवार की शाम दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर के पीछे गया था। इस दौरान एक लड़के ने किसी बात को लेकर उस पर हमला कर दिया और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आर्यन के साथ में खेल रहे राज ने बताया कि एक लड़का पहले उसको मारने लगा जब आर्यन ने उसका विरोध किया तो वह उसे भी मारने के लिए दौड़ा। इस बीच दूसरा बालक वहां से अपनी जान बचा कर भाग निकला। घटना की आपबीती उसने परिवार के लोगों को बताया। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे। वहां आर्यन का खून से लथपथ शव पड़ा था। यह देखकर परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। बताया जा रहा है कि राजू गुप्ता के एक पुत्र व एक पुत्री है। जिसमें आर्यन बड़ा था। इधर आक्रोशित परिजन व लोगों ने राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। परिवार वालों का आरोपी की गिरफ्तारी की जाने की मांग किया गया। मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे अपने कार्यकर्त्ताओं के साथ आ रहे है और ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बगदाद में मिसाइल हमले के बाद अमेरिका का अलर्ट, नागरिकों से कहा - इराक छोड़ दें
    Next Article
    'इस्तीफा दें या ट्रांसफर मांग लें...', संभल नमाज विवाद पर हाईकोर्ट सख्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment