Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में 150 किलो गांजा जब्त, एक गिरफ्तार:पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, चार आरोपी फरार

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 150 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में शामिल चार अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। एल्यूमिनियम बंडलों के पीछे छिपा था गांजा 28 फरवरी 2026 की रात करीब 8:55 बजे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर टाटा मोटर्स शो-रूम के सामने एक संदिग्ध आयशर गुड्स कैरियर (OD19 X 8751) को रोका गया। वाहन चालक से पूछताछ के दौरान संदेह होने पर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी में एल्यूमिनियम बंडलों के पीछे छिपाकर रखे गए 8 प्लास्टिक बोरों में कुल 150 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। चालक गिरफ्तार, चार आरोपी फरार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनन्ता द्वारी (उम्र लगभग 39 वर्ष) पुत्र चौधरी द्वारी, निवासी नुनुकापासी बोइंडा, थाना हण्डपा, जनपद अंगुल (ओडिशा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इस मामले में बंशीधर, तिल्लू, साडू सीलू और वाहन स्वामी विकास अग्रवाल वांछित हैं। 50 हजार में तय हुई थी तस्करी पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से उक्त वाहन चला रहा है। शनिवार को उसने नाल्को, अंगुल (ओडिशा) से एल्यूमिनियम लोड कर भीवाड़ी (राजस्थान) के लिए प्रस्थान किया था। आर्थिक तंगी के चलते वह अपने परिचित बंशीधर के माध्यम से “साडू सीलू” नामक व्यक्ति के संपर्क में आया। 26 फरवरी 2026 की रात नाकची (ओडिशा) में वाहन में करीब 150 किलोग्राम गांजा एल्यूमिनियम बंडलों के पीछे छिपाकर लादा गया। गांजा पहुंचाने के एवज में 50,000 रुपये तय हुए थे, जिसमें से 10,000 रुपये अग्रिम दिए गए थे। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन, नगद धनराशि और वाहन संबंधी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में पार्षद के भाई का कुर्सी पर मिला शव:गले में फंदा लगा था, सुसाइड नोट नहीं मिला; पुलिस बोली- खुदकुशी की
    Next Article
    साक्षी महाराज ने कल्याण सिंह की मूर्ति का अनावरण किया:बोले- युद्धग्रस्त देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एडवाइजरी जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment