Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में 1528 स्थानों पर होलिका दहन:रमजान के दौरान होली पर्व पर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र जिले में इस बार 1528 स्थानों पर होलिका दहन होगा। रमजान माह के दौरान होली पर्व पड़ने के कारण प्रशासन विशेष रूप से सतर्क है। संवेदनशील गांवों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की हैं। इन बैठकों में लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही, अवांछनीय तत्वों को भी चिह्नित किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस विभाग ने होलिका दहन वाले सभी स्थानों की सूची तैयार कर ली है। जिले में कुल 1528 स्थानों पर होलिका जलाई जाएंगी। घोरावल कोतवाली क्षेत्र में सर्वाधिक होलिका दहन होगा, जबकि हाथीनाला क्षेत्र में सबसे कम होलिका दहन स्थल हैं। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में 193, करमा में 84, घोरावल में 201, शाहगंज में 79, पन्नूगंज में 145 जगहों पर होलिका दहन होगा। इसी तरह, रायपुर में 89, मांची में 38, रामपुर बरकोनिया में 44, ओबरा में 34, चोपन में 70, कोन में 56, हाथीनाला में 17, जुगैल में 45, दुद्वी में 50, म्योरपुर में 51, विण्ढमगंज में 49, बभनी में 65, बीजपुर में 63, पिपरी में 51, अनपरा में 55 और शक्तिनगर थाना क्षेत्र में 41 जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। इनमें से लगभग 13 स्थान संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं, जहां विवाद या आपसी टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। इन संवेदनशील होलिका स्थलों पर सादे वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शाम से ही होलिका दहन स्थलों के आसपास पुलिसकर्मी लगातार गश्त करेंगे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि होलिका दहन और होली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और त्योहार पर नशे का सेवन कर अशांति पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दमकल कर्मियों को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। पड़ोसी राज्यों के बॉर्डरों पर भी सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में खामनेई की याद में उमड़े लोग, देखिए तस्वीरें:ईरान के सुप्रीम लीडर के पोस्टर लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, पुतला फूंका
    Next Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली में तीन दर्जन से अधिक लोग सवार:भदोही के सुरियावां में नियमों की अनदेखी, प्रशासन पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment