Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर-ट्रॉली में तीन दर्जन से अधिक लोग सवार:भदोही के सुरियावां में नियमों की अनदेखी, प्रशासन पर सवाल

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही के सुरियावां नगर के नेतानगर क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में तीन दर्जन से अधिक लोगों को सवार होकर यात्रा करते देखा गया। यह घटना शासन और मुख्यमंत्री द्वारा जारी किए गए स्पष्ट निर्देशों का उल्लंघन है, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग केवल कृषि कार्यों और सामान ढुलाई तक सीमित रखने तथा इसमें सवारी ढोने पर पूर्ण प्रतिबंध है। स्थानीय निवासियों ने चिंता जताई है कि इस तरह की सवारी सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीटिंग और सुरक्षा उपाय नहीं होने के कारण यह कभी भी बड़ा हादसा उत्पन्न कर सकता है।पूर्व में प्रदेश के कई जिलों में ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुए हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। इन घटनाओं के बाद शासन ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए थे कि वाहन में सवारी करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। स्थानीय प्रशासन पर सवाल सुरियावां में खुलेआम इस तरह की सवारी देखी जाने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और यातायात विभाग से इस मामले का तुरंत संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जाना है, तो नियमों की सख्ती से पालना कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में 1528 स्थानों पर होलिका दहन:रमजान के दौरान होली पर्व पर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Next Article
    टीम इंडिया की जीत पर कानपुर में जश्न:तिरंगा लहराया, आतिशबाजी की; फैंस बोले- अब इंग्लैंड से 'लगान' वसूलने की बारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment