Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में सिपाही पति समेत 4 पर केस:पत्नी का आरोप- जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया, मारपीट की; 25 लाख दहेज मांगा

    11 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा निवासी अनुसूचित जाति की युवती ने अपने सिपाही पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और दहेज में 25 लाख रुपए मांगने का भी आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पिपरी पुलिस ने सिपाही पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के मुताबिक, 12 मार्च 2018 को डोरी फतेहपुर, झांसी निवासी अंकित यादव से उसने प्रेम विवाह किया था। 21 जुलाई 2018 को दुद्धी स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह का पंजीयन कराया गया। आरोप है कि परिवार की नाराजगी के डर से अंकित ने शादी की बात अपने परिजनों से छिपाकर रखी। युवती के अनुसार, वर्ष 2020 में अंकित के सिपाही बनने के बाद भी दोनों के बीच संबंध रहे। इसके बाद 10 मई 2023 को वाराणसी में सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार दोनों ने दोबारा शादी की। जाति की जानकारी के बावजूद स्वीकार नहीं करने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों को उसकी जाति की जानकारी थी, इसके बावजूद उसे स्वीकार नहीं किया गया। उसने पति के पिता अरविंद कुमार यादव, मां मीरा यादव और बहन खुश्बू यादव पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का आरोप लगाया है। इसी दौरान युवती को जानकारी होने की बात कही गई कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद उसने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। 25 लाख रुपए देने पर साथ रखने की बात कहने का आरोप युवती के मुताबिक, पति शुरुआत में उसे किराये के मकान में साथ रखता था। बाद में मारपीट और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि पति ने उससे कहा कि यदि 25 लाख रुपए की व्यवस्था हो जाए तो वह दूसरी पत्नी को छोड़कर उसके साथ रहने लगेगा। पीड़िता का कहना है कि परिवार की नाराजगी के कारण अंकित ने उसे बांदा में किराये का कमरा दिलाकर कुछ समय तक साथ रखा, लेकिन बाद में उससे किनारा कर लिया। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी पिपरी थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में 4 दिन से बारिश-बाढ़ से बिगड़े हालात, VIDEO:कल्याणी नदी उफनाई, कई गांव पानी से घिरे; किसानों को धान की फसल सड़ने का डर
    Next Article
    मिर्जापुर में कांग्रेस की बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर:राष्ट्रीय सचिव बोले- एकजुट होकर काम करें; SIR और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर विरोध जारी रखने की बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment