Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में सर्वसमाज ने भाजपा जिलाध्यक्ष का किया समर्थन:मनगढ़ंत आरोप लगाने वाले बूथ अध्यक्ष के खिलाफ आक्रोश

    5 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले सर्वसमाज की एक विशाल बैठक आयोजित की गई।इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के सम्मान में बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की छवि स्वच्छ और लोकप्रिय है। वह सदैव पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुख-दुख में खड़े रहते हैं और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में दिन-रात कार्य करते हैं। जिलाध्यक्ष की छवि को साजिशन खराब करने की कोशिश वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बूथ अध्यक्ष द्वारा मनगढ़ंत आरोप लगाकर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की स्वच्छ छवि को साजिशन खराब करने और पार्टी की साख को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सीधे-सादे और ईमानदार जिलाध्यक्ष को अपमानित किया जा रहा है।कुछ वक्ताओं ने इसे विपक्षी पार्टी से जुड़े तत्वों की अंदरूनी साजिश से इनकार नहीं किया,क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित होते हैं। सर्वसमाज की चेतावनी सभा में वैश्य व्यापारी और अन्य लोगों ने स्पष्ट रूप से ऐसे तत्वों को चेतावनी दी।उन्होंने कहा कि यदि इसी प्रकार बेबुनियाद आरोप लगाए जाते रहे,तो वे एकजुट होकर साजिश रचने वालों को सफल नहीं होने देंगे और जरूरत पड़ने पर विरोध-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ कथित लोग मनगढ़ंत आरोप लगाकर जिलाध्यक्ष को कमजोर करने के साथ-साथ देश की लोकप्रिय पार्टी भारतीय जनता पार्टी को भी कमजोर करने में लगे हैं।अब समय आ गया है कि पार्टी में रहकर साजिश रचने वाले तत्वों को चिन्हित कर पार्टी से निष्कासित किया जाए,ताकि भारतीय जनता पार्टी में सर्वसमाज की एकजुटता बनी रहे। देश-प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी को श्यामा प्रसाद मुखर्जी,अटल बिहारी वाजपेयी समेत महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने वाली पार्टी बताया।उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी मजबूत हो रही है और देश-प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। बैठक में मुख्य रूप से आलोक सिंह,रंजीत सिंह,राजेंद्र मौर्य,रामशरण गुप्ता,जोखन गुप्ता, शशिभूषण पांडेय अरुण कुमार,रजनीश गुप्ता,रामलाल अगरिया,अनिल तिवारी,आशीष कुमार,प्रमोद कुमार गुप्ता,आर्यन गुप्ता,अनुपम सिंह, धीरज सिंह, अनिल विश्वकर्मा,आजाद भाई पटेल, मिंटू मौर्य सहित दर्जनों बीजेपी के कार्यकतागण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान से ऑपरेट हो रही थी नोएडा में हिंसा:ट्विटर और व्हाट्सएप ग्रुपों पर श्रमिकों को भड़काया, 2 साजिशकर्ता गिरफ्तार
    Next Article
    मैनपुरी में जनगणना प्रशिक्षण शुरू, DM ने दिए निर्देश:अंजनी कुमार सिंह बोले, पहले दिन से लक्ष्य तय, लापरवाही न हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment