Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में उद्योग व्यापार बंधु की बैठक आयोजित:मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में व्यापारी समस्याओं पर चर्चा

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र के विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में उद्योग व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए गए. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने राज्य कर विभाग द्वारा स्थापित ट्रिब्यूनल प्रणाली में आ रही समस्याओं को उठाया।उन्होंने बताया कि वेबसाइट और तकनीकी खामियों के कारण व्यापारी इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। शर्मा ने कहा कि व्यापारी न तो कोर्ट जा पा रहे हैं और न ही उपरोक्त खामियों की वजह से ट्रिब्यूनल में अपील दाखिल कर पा रहे हैं। उन्होंने इस समस्या को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि व्यापारी हित में इसका शीघ्र निराकरण आवश्यक है। शर्मा ने नगर में पार्किंग व्यवस्था और ट्रांसपोर्ट नगर न होने की समस्या पर भी ध्यान दिलाया।उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए माल की लोडिंग और अनलोडिंग कराना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि पटरी पर खड़ी गाड़ियों का कई बार भारी-भरकम चालान कर दिया जाता है,जिससे व्यापारियों को असुविधा और आक्रोश का सामना करना पड़ता है। जिलाध्यक्ष शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी का ध्यान फ्लाईओवर के नीचे से रोडवेज औरनिजी बसों के संचालन की ओर आकर्षित किया।उन्होंने बताया कि यह मुद्दा पिछले एक वर्ष से उद्योग बंधु की बैठकों में कई बार उठाया जा चुका है,लेकिन इसका समाधान अभी तक नहीं हुआ है। शर्मा ने यह भी अवगत कराया कि फ्लाईओवर के नीचे बसों के संचालन से लगने वाले जाम में कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती हैं,जिनमें गंभीर मरीज होते हैं। शर्मा ने नगर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या पर भी बात की।उन्होंने ई-रिक्शा के अव्यवस्थित संचालन को जाम का एक बड़ा कारण बताया और सुझाव दिया कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को जोन अथवा सेक्टर वार बांटा जाए।प्रत्येक जोन की अलग-अलग कलर कोडिंग होनी चाहिए,जिससे ई-रिक्शा तय जोन के अंदर और तय रूट पर ही चलेंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हर घर जल से नल योजना दम तोड़ रही है मुख्यालय से सटे गांव पुसौली बढौली आदि विभिन्न गांव में आज तक पानी नहीं पहुंच सका। बैठक में जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मोदनवाल एवं जिला स्तरीय अधिकारियों समेत व्यापार संगठन के लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फोटो कॉपी दुकान में आग, ढाई लाख का नुकसान:फतेहपुर में दुकानदार ने साजिश का आरोप लगाया, पुलिस में तहरीर
    Next Article
    जौनपुर में सड़क निर्माण रोका, दलित परिवारों का प्रदर्शन:ग्राम निधि से बन रही थी इंटरलॉकिंग, डीएम से न्याय मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment