Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र पुलिस ने 620 अवैध उपकरण नष्ट किए:मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के खिलाफ अभियान

    1 day ago

    1

    0

    सोनभद्र पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर जैसे अवैध उपकरणों का उपयोग करने वाले 620 उपकरणों को जब्त कर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर की गई। यह विशेष अभियान 18 अप्रैल 2026 से प्रत्येक शनिवार और रविवार को जनपद की यातायात पुलिस और जनपदीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। अभियान के दौरान उन वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई, जिनमें मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर का अवैध रूप से प्रयोग किया जा रहा था। पुलिस ने उन वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जो सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में अश्लील, अभद्र या भड़काऊ गाने बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे थे। ऐसे चालकों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने वाहनों से 70 मॉडिफाइड साइलेंसर, 450 प्रेशर हॉर्न और 100 हूटर उतरवाए। इस प्रकार कुल 620 अवैध उपकरणों को जब्त किया गया। मंगलवार की दोपहर मे रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती चौक (बढ़ौली चौराहा) पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जब्त किए गए इन 70 मॉडिफाइड साइलेंसर, 450 प्रेशर हॉर्न और 100 हूटर को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना और आमजन को शांत, सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है। विनष्टीकरण कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात राज सोनकर, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा और यातायात प्रभारी नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने आमजन और वाहन चालकों को जागरूक करते हुए भविष्य में ऐसे अवैध उपकरणों का प्रयोग न करने और ध्वनि प्रदूषण न फैलाने की अपील की।ऐसा करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में मानवाधिकार संगठन की बैठक:जंतर-मंतर प्रदर्शन पर उठाए सवाल, बोले- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दिया गया
    Next Article
    श्रावण मास में शिव मंदिरों की परिक्रमा होगी आसान:नगर आयुक्त ने परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण, देखीं व्यवस्थाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment