Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनम वांगचुक के दावों पर Ladakh Police का जवाब, शहीद का बेटा और मां पूरी तरह सुरक्षित

    9 hours ago

    2

    0

    लद्दाख पुलिस ने शनिवार को कहा कि जान गंवाने वाले सैनिक का 17 वर्षीय बेटा और उसकी मां सुरक्षित एवं सकुशल हैं। पुलिस ने आम लोगों से परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की। पुलिस का यह स्पष्टीकरण जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के उन आरोपों के बीच आया है कि नाबालिग को केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।वांगचुक के अनुसार, नाबालिग ने पिछले साल सितंबर में हुई हिंसा की न्यायिक जांच रिपोर्ट जारी करने की मांग उठाई थी। इस हिंसा में उसके पिता और कारगिल युद्ध में शामिल रहे हवलदार त्सेवांग थारचिन की जान चली गई थी। पुलिस ने शनिवार रात जारी एक आधिकारिक सार्वजनिक सूचना में कहा कि नाबालिग और उसकी मां के ठिकाने को लेकर चिंता जताए जाने के बाद उसके दादा से उनकी सुरक्षा की पुष्टि हुई है।खबरों के अनुसार, लड़का एनडीएस मेमोरियल पार्क में हुए प्रदर्शन में शामिल था और उसने कथित तौर पर धमकी दी थी कि यदि न्यायिक जांच रिपोर्ट तत्काल जारी नहीं की गई तो वह आत्मदाह कर लेगा। पुलिस ने कहा कि 13 नवंबर को हुए प्रदर्शन के बाद लड़का भावनात्मक रूप से परेशान था। पुलिस ने कहा, ‘‘केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन और लद्दाख पुलिस नाबालिग की कल्याण, निजता तथा बाल कल्याण समिति के माध्यम से उपयुक्त चिकित्सकीय देखभाल और परामर्श उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi में AQI 367 पर पहुंचा, बायोमास का दहन बना प्रदूषण का प्रमुख कारण
    Next Article
    Rampurhat Municipality ने Chhath Puja पर मीट दुकानों को बंद रखने का दिया आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment