Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rampurhat Municipality ने Chhath Puja पर मीट दुकानों को बंद रखने का दिया आदेश

    9 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली रामपुरहाट नगरपालिका ने शहर में मांस की बिक्री करने वाली तीन दुकानों को छठ पूजा के दौरान बंद रखने का निर्देश दिया, जिसे लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। नगरपालिका ने शुक्रवार को जारी आदेश में धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की जरूरत का हवाला देते हुए कोर्ट गली इलाके की इन दुकानों को 15 और 16 नवंबर को बंद रखने को कहा। माकपा और कांग्रेस ने दावा किया है कि यह फैसला दूसरे राज्यों की परंपराओं को यहां लागू कर भाजपा को खुश करने का प्रयास है।कांग्रेस के पूर्व विधायक मिल्टन राशिद ने दावा किया कि यह फैसला राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नजरों में अच्छा बनने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अध्यक्ष तृणमूल कांग्रेस से हैं।हालांकि, विधानसभा चुनावों के बाद अधिकतर पार्षद अपना पद बचाने के लिए भाजपा के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। वे यह प्रयास कर रहे हैं कि आगामी नगर निकाय चुनावों के बाद भी वे पार्षद बने रहें। इस बीच, सत्तारूढ़ भाजपा के प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा कि जो लोग इस निर्देश पर सवाल उठा रहे हैं, वे अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए स्वतंत्र हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनम वांगचुक के दावों पर Ladakh Police का जवाब, शहीद का बेटा और मां पूरी तरह सुरक्षित
    Next Article
    Mahadev App से अपराध की कमाई 92000 करोड़ से ज्यादा, ED ने रायपुर कोर्ट को बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment