Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्नातक MLC सीट पर कांति सिंह 12,356 वोट से आगे:लखनऊ में BJP प्रत्याशी अवनीश सिंह पीछे, शिक्षक सीट पर उमेश द्विवेदी की हैट्रिक

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ खंड स्नातक MLC सीट पर मतगणना के पांचवें चक्र तक सपा प्रत्याशी कांति सिंह 12,356 वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें 32,228 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को 21,843 वोट मिले हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच 10,385 वोटों का अंतर है। वहीं, लखनऊ खंड शिक्षक MLC सीट पर भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उमेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा ने एक सामान्य शिक्षक को लखनऊ जैसी राजधानी की सीट से तीसरी बार प्रत्याशी बनाया। इसके लिए वह पार्टी के आभारी हैं। उन्होंने उन लाखों शिक्षकों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने लगातार तीसरी बार उन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के आन-बान-शान के लिए अगर कभी किसी से टकराना पड़ा, तो वह पीछे नहीं हटेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल GST अब गिरफ्तारी नहीं कर सकेगी:कमिश्नर विपुल गुप्ता की मौजूदगी में व्यापारियों व उद्यमियों की 3 घंटे तक चली बैठक
    Next Article
    सूतमील चौराहे पर बुजुर्ग से ठगी, 4 माह बाद FIR:एसपी सिटी के आदेश पर बन्नादेवी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, पीड़ित ने घटना के अगले दिन ही दी थी शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment