Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सनातन की गूंज के खिलाफ हो रहा षड्यंत्र:मेरठ में बोले आचार्य शांतनु महाराज, सनातन परंपरा पर लग रहा प्रश्नवाचक चिन्ह

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ की सरधना विधानसभा क्षेत्र के गांव पीरपुर मंडोरा में राम कथा करने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज ने देश भर में चल रहे अदिमुक्तेश्वर आनंद से जुड़े विवाद पर भी कुछ बातें कहीं। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में जो भी खुद को बड़ा सनातनी और श्रेष्ठ मानता है, वह इस प्रकरण को अब शांत करने का काम करें ताकि संत समाज पर जो प्रश्न वाचक चिन्ह अब उठ रहे हैं वह खत्म किया जा सके। सनातन की गूंज के खिलाफ षड्यंत्र आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि आज के युग में विश्व भर में जिस प्रकार सनातन की जय जयकार हो रही है और स्वीकार्यता बढ़ती जा रही है उसमें कुछ लोगों द्वारा इस प्रकार का विवाद उत्पन्न कर कर षड्यंत्र कर जा रहा है। शंकराचार्य भी एक बहुत बड़ी पदवी है और हमारे मुख्यमंत्री पर भी गौरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर की पदवी है दोनों ही अपने आप में बहुत ही बड़े है। इसलिए अब यह विवाद जल्द से जल्द शांत होना चाहिए। सनातन पर लगा प्रश्न वाचक चिन्ह संतों की जो सोच और जीवनचार्य है इस विवाद के कारण उसे पर एक प्रश्न वाचक चिन्ह में खड़ा हो गया है। मैं अपने स्तर से सभी पक्षों से यह अनुरोध कर सकता हूं कि जल्द से जल्द इस विवाद का हल करें क्योंकि अब संत समाज को लेकर एक गंजी बढ़ रही है सामान्य जनमानस पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। धर्म और राजनीति यदि मिलकर काम करें तो इसका परिणाम देश के लिए समाज के लिए और शासन प्रशासन के लिए बहुत सुखद होगा। धर्म सत्ता और राजसत्ता आपस में सामान्य स्तर करें यदि कोई निर्णय ले तो आपस में सलाह करें यह देश-विदेश के लिए भी ठीक होगा और धर्म के लिए भी ठीक होगा। युवाओं में जा रहा गलत संदेश आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि आज का युवा बहुत ही चिंताशील है, संत समाज में इस प्रकार के विवाद को लेकर युवाओं के दिमाग में एक गलत संदेश जा रहा है। जो सनातन संस्कृति के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है वह युवा जो देश का भविष्य है किसी गलत विचारधारा में कोई निर्णय न ले इसलिए इस पूरे प्रकरण को अब शांत करना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में स्कूटी सवार ने ट्रैफिक सिपाही को मारा मुक्का:सिपाही ने पीछाकर पकड़ा, भीड़ का फायदा उठाकर भागने में रहे सफल
    Next Article
    शंकराचार्य की गरिमा गिराने प्रयास कर रही सरकार:प्रयागराज में धर्मेंद्र यादव बोले- सनातन धर्म के लिए शर्म और अशोभनीय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment