Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य की गरिमा गिराने प्रयास कर रही सरकार:प्रयागराज में धर्मेंद्र यादव बोले- सनातन धर्म के लिए शर्म और अशोभनीय

    3 hours ago

    1

    0

    सपा हमेशा से सनातन धर्म का सम्मान करती आई है, जबकि भाजपा ने धर्म, संप्रदाय व जाति के नाम पर राजनीति कर देश का माहौल खराब किया है। ये कहना है समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेन्द्र यादव का जो मंगलवार को अपने निजी सचिव अवधेश यादव की पुत्री के वैवाहिक समारोह में शरीक होकर नवदंपति को आशीर्वाद देने के बाद सांसद ने रात होटल में विश्राम किया। बुधवार को सर्किट हाउस में भाजपा सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया में धांधली पर भी सवाल उठाए। शंकराचार्य की गरिमा गिराने का प्रयास समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य की गरिमा गिराने का जो प्रयास उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है ये पूरे सनातन धर्म के लिए शर्म और अशोभनीय बात है। शंकराचार्य का जो स्थान है, सम्मान और मान मर्यादा है, उसका हनन जो भी करेगा उसे जनता सबक सिखाएगी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में अखिलेश यादव के स्टैंड पर कहा कि वह सभी धर्मो का सम्मान करते हैं। अखिलेश यादव शंकराचार्य जी और सनातन धर्म का सम्मान करते हैं, उन्होंने केदारेश्वर, बजरंगबली और भगवान कृष्ण का मन्दिर भी बनवाया है, मुस्लिम धर्म की मान्यताओं का भी हम सभी समाजवादी सम्मान करते हैं। संविधान के अनुसार हर धर्म और मान्यता का सम्मान हम समाजवादी लोग और हमारे नेता अखिलेश यादव करते हैं। बीजेपी के झूठ और फरेब से ऊब चुकी जनता वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बयान दिया कि हमारी तैयारियां अच्छी हैं, इस बार उत्तर प्रदेश की जनता भी तैयार है, जो बीजेपी के झूठ और फरेब से ऊब चुकी है, जनता इन्हें सबक सिखाएगी। जब चुनाव आता है तो बीजेपी स्वदेशी की बात करती है, लेकिन अमेरिका के सामने घुटने टेक कर देश के किसानों का सौदा कर दिया है। आज देश और प्रदेश का हर व्यक्ति परेशान है, शिक्षा गुणवत्तापूर्ण नहीं है और स्कूलों को बंद किया जा रहा है। बुल्डोजर पॉलिसी को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत भी कई बार टिप्पणी कर चुका है। देश का जनमानस इनके कार्यों से परेशान है और चुनाव का इंतजार कर रहा है। सपा सांसद ने एसआईआर की विसंगतियों के बहाने भी सरकार पर निशाना साधा। कहा जो गड़बड़ियां की जा रही हैं वह कई बार सामने आई हैं, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं हैं। रसड़ा से बीएसपी विधायक उमाशंकर के बीमारी के हालत में छापेमारी पर भी प्रतिक्रिया दी, धर्मेंद्र यादव ने कहा ये बीजेपी के लोग किसी के नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सनातन की गूंज के खिलाफ हो रहा षड्यंत्र:मेरठ में बोले आचार्य शांतनु महाराज, सनातन परंपरा पर लग रहा प्रश्नवाचक चिन्ह
    Next Article
    यूपी में 47 हजार अफसरों-कर्मियों की सैलरी रोकी:प्रमोशन नहीं मिलेगा, विदेश भी नहीं जा पाएंगे; जानिए एक्शन क्यों हुआ?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment