Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव 12 से 15 मार्च तक:विश्व जागृति मिशन सामाजिक कुरीतियों को दूर करेगा

    10 hours ago

    1

    0

    विश्व जागृति मिशन द्वारा गढ़ रोड स्थित सम्राट स्वीट्स पर एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें 12 से 15 मार्च तक होने वाले सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव के संबंध में जानकारी दी गई। मुख्य आयोजक मनोज शास्त्री ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करना और समाज में सद्गुणों का प्रचार करना है। महोत्सव में सुधांशु महाराज प्रवचन करेंगे। मनोज शास्त्री ने यह भी बताया कि इस आयोजन का लक्ष्य 108 संस्कार केंद्र और 10 गुरुकुलों की स्थापना करना है। विश्व जागृति मिशन मेरठ मंडल के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र अधयाल ने जानकारी दी कि 11 मार्च को एक कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। बुधवार यानी आज जिमखाना से 501 महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होंगी। यह यात्रा बच्चा पार्क होते हुए साकेत आईटीआई पार्क पहुंचेगी। सभी महिलाएं सनातनी वेशभूषा में होंगी। आशीष अवकल ने बताया कि सुधांशु महाराज का स्कूल के बच्चों और महिलाओं के साथ विशेष संवाद और प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी रखा गया है। कार्यक्रम स्थल को सजाया जा रहा है। गुरुकुल निर्माण के पीछे का विचार समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करना और भाईचारे को पुनः स्थापित करना है, जैसा कि प्राचीन गुरुकुलों में होता था। इसका उद्देश्य बच्चों में चरित्र निर्माण, व्यक्तिगत विकास और आत्मसम्मान की शिक्षा देना है। गुरुकुलों की स्थापना धीरे-धीरे की जाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. रामकुमार गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, अरुण अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, दीपक शर्मा, आलोक गौतम, रतन प्रकाश, प्रयोग शर्मा, बीना वाधवा, शुभम कौशिक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में गैस बुकिंग के लिए लंबी लाइन:कनेक्शन धारकों को 25 दिन बाद मिल रहा सिलेंडर, अधिकारी बोले- समस्या नहीं
    Next Article
    रामपुर में कोहरे के बीच बस-ट्रक टक्कर:एक दर्जन बाराती घायल, तीन गंभीर; दूल्हा सुरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment