Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में कोहरे के बीच बस-ट्रक टक्कर:एक दर्जन बाराती घायल, तीन गंभीर; दूल्हा सुरक्षित

    8 hours ago

    1

    0

    बुधवार को रामपुर में सुबह दिल्ली-लखनऊ हाईवे-24 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बहराइच से मेरठ जा रही बारातियों से भरी बस घने कोहरे के कारण एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन बाराती घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गनीमत रही कि बस में सवार दूल्हा सुरक्षित बच गया। यह दुर्घटना थाना मुंडा पांडे क्षेत्र के गणेशपुर घाट के पास हुई। बस में बहराइच से लगभग चालीस बाराती सवार थे, जो मेरठ में होने वाली शादी में शामिल होने जा रहे थे। सुबह के समय हाईवे पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक गति धीमी कर दी। घने कोहरे के कारण पीछे आ रही बस का चालक नियंत्रण खो बैठा और बस ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस का सामने का शीशा टूट गया और स्टेरिंग सहित कई अन्य हिस्से बिखर गए। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रामपुर ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन गंभीर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायल बारातियों में से अनिल पाठक ने बताया कि उन्हें चोटें आई हैं। रविनाथ मिश्रा और लाल बिहारी मिश्रा को गंभीर चोटें लगी हैं। रविनाथ और लाल बिहारी मिश्रा अयोध्या के निवासी हैं, जबकि अनिल पाठक बहराइच के रहने वाले हैं। बारातियों के अनुसार, दुर्घटना के समय घना कोहरा था और बस तथा ट्रक के बीच पर्याप्त दूरी नहीं थी। ट्रक के अचानक धीमा होने पर बस चालक नियंत्रण नहीं रख पाया। दुर्घटना के बाद, शेष बारातियों को मेरठ तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस मंगाई गई है। घायल बारातियों का इलाज पूरा होने के बाद वे जल्द ही दूसरी बस से अपनी मंजिल के लिए रवाना होंगे। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव 12 से 15 मार्च तक:विश्व जागृति मिशन सामाजिक कुरीतियों को दूर करेगा
    Next Article
    उप निरीक्षक परीक्षा का 13 मार्च को रिहर्सल:डीएम ने अधिकारियों के साथ समीक्षा की, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर पाबंदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment