Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सनथ जयसूर्या श्रीलंका का हेड कोच पद छोड़ेंगे:टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद इस्तीफा; बोले- कोई और आगे आए

    2 hours ago

    1

    0

    श्रीलंका क्रिकेट के दिग्गज और हेड कोच सनथ जयसूर्या ने अपने पद से हटने का फैसला कर लिया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन और सुपर-8 में बगैर जीत से बाहर होने के बाद जयसूर्या ने बड़ा कदम उठाया। पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को आखिरी वर्ल्ड कप मैच में मिली 5 रन की करीबी हार के बाद जयसूर्या प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे। जहां उन्होंने साफ कर दिया कि वे अब इस जिम्मेदारी को आगे नहीं बढ़ाना चाहते। जून में खत्म होना था कॉन्ट्रैक्ट जयसूर्या ने बताया कि इस बारे में श्रीलंका क्रिकेट (SLC) को भी जानकारी नहीं दी। वे बोले, “मेरा कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 तक है, लेकिन मुझे लगता है कि अब यह जिम्मेदारी किसी और को सौंपने का सही समय आ गया है। मैंने दो महीने पहले इंग्लैंड सीरीज के दौरान ही मन बना लिया था कि मैं ज्यादा समय तक इस पद पर नहीं रहूंगा।” होम वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन रहा टी-20 वर्ल्ड कप में सह-मेजबान श्रीलंका से फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन टीम का ग्राफ लगातार गिरता गया। सुपर-8 राउंड में श्रीलंका को इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। पल्लेकेले में पाकिस्तान के खिलाफ 213 रनों का पीछा करते हुए टीम जीत के करीब तो पहुंची, लेकिन लाइन क्रॉस नहीं कर सकी। ग्रुप स्टेज में श्रीलंका ने 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को जरूर हराया, लेकिन टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला नहीं जीत सकी। जयसूर्या ने भावुक होते हुए कहा, "मैं वर्ल्ड कप को अच्छे नोट पर खत्म करना चाहता था, लेकिन वैसा नहीं कर पाया जैसा सोचा था। मुझे इस बात का दुख है।" 2024 में कमान संभाली थी जयसूर्या का बतौर कोच सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। 2024 वर्ल्ड कप के बाद जब उन्होंने कमान संभाली थी, तब टीम ने भारत के खिलाफ 27 साल बाद वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रचा था। न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 2-0 से धोया और टीम रैंकिंग में भी सुधार किया। जयसूर्या ने बताया, "जब मैं आया था, तब वनडे रैंकिंग में हम 9वें नंबर पर थे, मैंने टीम को नंबर-4 तक पहुंचाया। टेस्ट में भी हम छठे नंबर पर आए, लेकिन इस वर्ल्ड कप की नाकामी ने सब बदल दिया।" अब आगे क्या? श्रीलंका बोर्ड अब किसी विदेशी कोच की तलाश में है। जयसूर्या 13 मार्च से शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज में टीम के साथ बने रह सकते हैं। हालांकि, जयसूर्या ने साफ कर दिया है कि अगर बोर्ड को कोई बेहतर कोच मिलता है, तो उन्हें जरूर मौका देना चाहिए। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें --------------------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पाकिस्तान जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर; श्रीलंका को 5 रन से हराया पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। उसने शनिवार को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी। इस नतीजे से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-वेस्टइंडीज के लिए आज करो या मरो मैच:जीतने वाली टीम सेमीफाइनल खेलेगी; कोलकाता में दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थी विंडीज
    Next Article
    ZIM vs SA में दिन का पहला सुपर-8 मैच:साउथ अफ्रीका जीता तो न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल खेलेगा, जिम्बाब्वे 2 मैच हारकर बाहर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment