Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनिया विहार में यमुना में मरी मछलियां मिलने का मामला गरमाया, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR, दिल्ली की सियासत गरमाई

    15 hours ago

    1

    0

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार के निकट यमुना नदी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां मिलने के मामले ने अब कानूनी और राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर मरी हुई मछलियों के तैरने के वीडियो वायरल होने के दो दिन बाद, दिल्ली पुलिस ने शनिवार को इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से मिली शिकायत के आधार पर की गई है। छठ महापर्व से ठीक पहले सामने आए इस घटनाक्रम ने न केवल यमुना के जल प्रदूषण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, बल्कि राजधानी की राजनीति में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का नया दौर भी शुरू कर दिया है।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से शिकायत मिलने के बाद वजीराबाद थाने में शरारत करने और गलत जानकारी फैलाने से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।इसे भी पढ़ें: Chhath Puja से पहले यमुना में मरी मछलियों पर सियासत, BJP और AAP आमने-सामनेअधिकारियों ने बताया कि वजीराबाद थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 353 (सार्वजनिक उपद्रव करने), 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान करना) और 240 (झूठी जानकारी देना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। यह घटनाक्रम सोशल मीडिया पर सोनिया विहार के पास यमुना में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियों के तैरने के वीडियो सामने आने के दो दिन बाद हुआ है। इन वीडियो के सामने आने के बाद जल प्रदूषण को लेकर चिंता जताई गई थी और नदी में जहरीले अपशिष्ट छोड़े जाने की आशंका व्यक्त की गई थी। मछलियों की मौत का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर भाजपा सरकार और यमुना की सफाई के उसके प्रयासों को बदनाम करने के लिए नदी में मरी हुई मछलियां फेंकने का आरोप लगाया है।इसे भी पढ़ें: बीजेपी मेरी माँ के बारे में झूठ बोलती रही है, अब वो सच बता रही हैं, सोनिया गांधी के संस्मरण पर हुए हमले को लेकर प्रियंका गांधी ने किया पलटवार ‘आप’ ने इन आरोपों को खारिज करते हुए यमुना की सफाई को लेकर सरकार के दावों पर सवाल उठाए हैं और नदी में प्रदूषण की जांच कराने की मांग की है। दिल्ली जल बोर्ड ने भी नदी में रासायनिक पदार्थ छोड़े जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि हथिनीकुंड बैराज के निकट स्थित एक चमड़ा कारखाने से यमुना में छोड़े जा रहे अपशिष्ट के कारण मछलियों की मौत हो रही है। यह घटना उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में यमुना नदी के किनारे सैकड़ों मरी हुई मछलियां मिलने के एक महीने से भी कम समय बाद हुई है। यह घटनाक्रम छठ पूजा से ठीक पहले हुआ है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पूजा-अर्चना के लिए यमुना के घाटों पर पहुंचने की उम्मीद है।Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Thiruvananthapuram में कारोबारी से 2.6 करोड़ का Gold लूटने वाले 6 संदिग्ध हिरासत में
    Next Article
    Kishtwar में दो SPO की हत्या के बाद परिजनों ने उठाई CBI जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment