Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kishtwar में दो SPO की हत्या के बाद परिजनों ने उठाई CBI जांच की मांग

    15 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के कियार गांव में 2004 में आखिरी बार हत्या की घटनाएं सामने आई थीं, अब दो दशक से अधिक समय बाद गांव में फिर आतंक की वापसी हुई है। बृहस्पतिवार को गोलियों से छलनी दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के शव मिलने से स्थानीय लोगों को अतीत के हमलों की यादें ताजा हो गई हैं और उनमें फिर से डर पैदा हो गया है। मृतक एसपीओ के परिवारों ने हत्याओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने, सुरक्षा में कथित चूक के लिए जवाबदेही तय करने और आतंकवादी खतरे से निपटने के लिए इलाके में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि दूरदराज के दच्छन तहसील में स्थित कियार गांव के कम से कम 10 लोगों की 2000 से 2004 के बीच हत्याएं हुई थीं। कियार गांव के निवासी एसपीओ बाबी चंद (57) और रशपाल कुमार (45) के शव बृहस्पतिवार सुबह दच्छन के जंगल में मिले। दोनों एक दिन पहले लापता हो गए थे।दोनों एसपीओ निकटवर्ती मरवाह तहसील के बसनंद में एक सुरक्षा चौकी पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। करीब 8,860 फुट की ऊंचाई पर देहरना और कियार गांवों के बीच उनकी हत्या कर दी गई। उनकी सर्विस राइफल - एक इंसास और एक .303 राइफल - मैगजीन और गोलियों के साथ गायब मिली हैं।आशंका है कि हमलावर उन्हें अपने साथ ले गए। घटनास्थल से पाकिस्तान निर्मित कारतूसों के खोखे भी बरामद हुए हैं, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। कियार मुख्य रूप से हिंदू आबादी वाला गांव है और समुद्र तल से इसकी औसत ऊंचाई 9,460 फुट है।यहां मोबाइल नेटवर्क की सुविधा भी बेहद खराब है। मारे गए एसपीओ बाबी चंद के भाई रमेश कुमार के लिए ये हत्याएं कोई अलग-थलग घटनाएं नहीं हैं, बल्कि हिंसा के उस दर्दनाक इतिहास का हिस्सा हैं जिसकी ‘‘कभी ठीक से जांच नहीं हुई’’। कुमार ने कहा, ‘‘मृतकों में एक मेरा भाई था और दूसरा मेरा भतीजा।हमने अपने प्रियजनों को खो दिया है, लेकिन हमारी बात कोई नहीं सुन रहा। हमारे दो लोगों की ड्यूटी दूरदराज के इलाके में लगाई गई थी। हमें लगता है कि कुछ गड़बड़ है।जब उस इलाके में पहले से ही सुरक्षा चौकियां मौजूद हैं, तो उन्हें अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर ड्यूटी पर क्यों भेजा गया?’’ रमेश कुमार के पोते पवन कुमार ने भी दच्छन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा तैनाती की तत्काल समीक्षा की मांग की। उन्होंने कहा, ‘‘जब मरवाह में पहले से ही सुरक्षा चौकियां मौजूद हैं, तो हमारे लोगों को यहां से दूर क्यों भेजा गया? हमारे गांवों की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए थी।हम चाहते हैं कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा हस्तक्षेप करें और हत्याओं की सीबीआई जांच का आदेश दें। यह पता लगाने के लिए गहन जांच जरूरी है कि क्या हुआ और क्यों हुआ।’’ पीड़ित परिवारों ने उपराज्यपाल से हस्तक्षेप कर सुरक्षा ढांचे को बहाल करने, पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, प्रभावी खुफिया जानकारी जुटाने और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील गांवों में भविष्य में ऐसे हमलों को रोकने के लिए नियमित रूप से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनिया विहार में यमुना में मरी मछलियां मिलने का मामला गरमाया, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR, दिल्ली की सियासत गरमाई
    Next Article
    राहुल गांधी विदेशी ताकतों की कठपुतली, दूसरे देशों की मदद से चाहते सत्ता परिवर्तन, BJP ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment