Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरूरपुर कला में रंगदारी न देने पर मारपीट:ट्रैक्टर चालक पर हमला, एसपी से कार्रवाई की गुहार

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत जनपद के सरूरपुर कला गांव निवासी नीटू नैन उर्फ बोका ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। उन्होंने गांव के ही तीन लोगों पर रंगदारी मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित नीटू नैन के अनुसार, वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से निर्माण सामग्री और अन्य सामान की ढुलाई कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पिछले कुछ महीनों से गांव के कुछ लोग उनसे एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर रहे थे। रुपये न देने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। नीटू नैन ने आरोप लगाया कि 17 फरवरी 2026 की शाम जब उनका छोटा भाई सचिन ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया। उन्होंने एक लाख रुपये की मांग दोहराई। सचिन द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। हमलावरों ने ट्रैक्टर की हेडलाइट तोड़ दी और वाहन को भी नुकसान पहुंचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद से पीड़ित का परिवार दहशत में है और उनका रोजगार भी प्रभावित हुआ है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक सूरज राय ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अविमुक्तेश्वरानंद बोले- डिप्टी सीएम पाप धोने-पोंछने का काम कर रहे:उनके पास पावर ही नहीं; योगी असली हिंदू या फिर वेशधारी
    Next Article
    पत्नी की हत्या कर शव खेत में दफनाया, पति गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर बात करने को लेकर कुल्हाड़ी से की थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment