Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की हत्या कर शव खेत में दफनाया, पति गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर बात करने को लेकर कुल्हाड़ी से की थी हत्या

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज में एक साल पहले हुई पत्नी प्रियंका की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। आरोपी पति स्वेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर प्रियंका का सड़ा-गला शव खेत से बरामद किया गया। वहीं हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी उसके घर से बरामद हुई। मामला कोतवाली सिकंदरपुर क्षेत्र के गंगपुर गांव का है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति स्वेन्द्र ने हत्या की पूरी बात कबूल की। उसने बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका सोशल मीडिया पर किसी लड़के से बातचीत करती थी। जिस पर उसे गुस्सा आया और उसने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर प्रियंका के मायके वालों को गुमराह किया कि वह नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना करीब एक साल पहले रात में हुई। स्वेन्द्र और प्रियंका के बीच किसी पुराने दोस्त से बात करने को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर स्वेन्द्र ने कमरे में रखी कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। शव छिपाने की योजना प्रियंका की मौत के बाद स्वेन्द्र ने अपने भाई राजेश की मदद से शव को चादर में लपेटा और प्लास्टिक की बोरी में भरकर, अपने पिता छोटे लाल की सहायता से बुग्गी में डालकर गढ़ी बढौला गांव के उमेश पुत्र सोरन सिंह के खेत में दफन कर दिया। अगले दिन आरोपी स्वेन्द्र घर से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर खुदाई कर शव बरामद किया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी उसके घर के कमरे से बरामद हुई। प्रियंका की मां सोमवती ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 14 दिसंबर 2024 को कासगंज के गंगपुर निवासी स्वेन्द्र कुमार से हुई थी। घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अन्य सहयोगियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की संभावना जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरूरपुर कला में रंगदारी न देने पर मारपीट:ट्रैक्टर चालक पर हमला, एसपी से कार्रवाई की गुहार
    Next Article
    मथुरा में लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना:महात्मा गांधी प्रतिमा के पास किया प्रदर्शन, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment