Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सपा को बोलता हुआ मुसलमान नहीं चाहिए':इमरान मसूद बोले- मैं अखिलेश का सिपाही नहीं हूं, उन्हें कांग्रेस के दम पर 37 सीटें मिलीं

    8 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उदयवीर सिंह के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा- गठबंधन की सबसे ज्यादा बात समाजवादी पार्टी करती है, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे कांग्रेस के साथ गठबंधन का सबसे ज्यादा फायदा मिला। इमरान मसूद ने कहा कि "गठबंधन का सबसे ज्यादा शोर समाजवादी पार्टी मचा रही। गठबंधन की वजह से ही समाजवादी पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव में 37 सीटें जीती थीं। 2022 के विधानसभा चुनाव में तो ये लोग 120 सीटें भी पार नहीं कर सके थे। कांग्रेस की अपनी अलग पहचान है और वह किसी के सहारे राजनीति नहीं करती। हम कांग्रेस हैं, हमारी अपनी पहचान है। यह गलतफहमी मत पालिए कि सब कुछ आपकी वजह से है। देश में जो माहौल बना है, वह राहुल गांधी के नेतृत्व में बना है।” सबसे पहले उदयवीर सिंह की बात 'इमरान मसूद की बात का महत्व नहीं' सपा नेता उदयवीर सिंह ने कहा था- "पार्टी के कुछ नेता कई बार उत्साह में या चर्चा में बने रहने के लिए बयान दे देते हैं। ऐसे बयानों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। इमरान मसूद क्या कहते हैं, यह उनसे पूछिए। अगर उन्हें कोई बात कहनी है तो राहुल गांधी से बात करके कहें। "इमरान मसूद मूल रूप से कांग्रेसी नहीं, बल्कि समाजवादी पृष्ठभूमि के नेता हैं। उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी को ज्यादा महत्व देने की जरूरत नहीं। महत्व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की बातों को दिया जाना चाहिए। उदयवीर सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी का एक साल का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। विपक्ष ने बहुत मजबूती और प्रभावी ढंग से मुद्दे उठाए। सही मायने में सरकार का कार्यकाल खराब रहा। सरकार संसद में चर्चा से भागती रही, विपक्षी नेताओं के माइक बंद करवाती रही। 'कुर्सी के लिए हम धोखेबाजी नहीं करने वाले' अखिलेश हमारे सबसे बड़े नेता हैं। हम चाहेंगे कि उन्हें सबसे बड़ी कुर्सी मिले लेकिन, सदन के अंदर नंबर गेम है। जिसके नंबर ज्यादा होंगे, उसके नेता विपक्षी दल होंगे। जब 2019 का लोकसभा चुनाव आया, उसमें भी बात हुई थी कि लीडरशिप कौन लेगा? दिल्ली में लीडरशिप के लिए मायावती को आगे लेकर चल रहे थे। इस बार भी जब हुआ तो अखिलेश यादव ने अपनी महत्वाकांक्षा पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। कुर्सी के लिए हम धोखेबाजी नहीं करेंगे। नीतीश कुमार अलायंस से हट गए, लेकिन हम पूरी ताकत के साथ गठबंधन में रहे। अब पढ़िए इमरान मसूद ने अखिलेश और सपा को लेकर क्या कहा 'बोलता हुआ मुसलमान सपा को बर्दाश्त नहीं’ इमरान मसूद ने मुस्लिम नेतृत्व के मुद्दे पर सपा को निशाने पर लेते हुए कहा- समाजवादी पार्टी को बोलता हुआ मुसलमान बर्दाश्त नहीं होता। आजम खान के साथ क्या हुआ, यह पूरा देश जानता है। आज जो मुसलमान अपनी बात खुलकर रखता है, वह कांग्रेस में है और यही बात उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रही। उन्होंने कहा- हमने कभी समाजवादी पार्टी से टिकट या समर्थन नहीं मांगा। मैं अपनी पार्टी से बात करता हूं। मैं कांग्रेस का सिपाही हूं, अखिलेश यादव का नहीं। मैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम पर चुनाव जीता हूं। 'मेरे खिलाफ काम कर रही थी सपा' इमरान मसूद ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के लिए एक भी रैली नहीं की। मेर ऊपर समाजवादी पार्टी या अखिलेश यादव का कोई एहसान नहीं। गठबंधन होने के बावजूद उनकी पूरी पार्टी मेरे खिलाफ काम कर रही थी। मसूद ने कहा कि गठबंधन जारी रखना या न रखना, यह समाजवादी पार्टी का फैसला हो सकता है। लेकिन वह कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशों का पालन करेंगे। राहुल और प्रियंका गांधी जो आदेश देंगे, मैं वही मानूंगा, लेकिन अपमान नहीं सहूंगा। मुस्लिम मुद्दों पर सपा की चुप्पी का आरोप मुस्लिम मुद्दों पर समाजवादी पार्टी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मसूद ने कहा, “मस्जिद गिरे, दरगाह टूटे, लेकिन समाजवादी पार्टी की आवाज नहीं निकलती। मुसलमानों से जुड़े हर मुद्दे पर उनकी खामोशी रहती है।” भाजपा को हराने की जिम्मेदारी केवल मुसलमानों पर नहीं होनी चाहिए। जब तक भाजपा को हराने की ठेकेदारी सिर्फ मुसलमान करेगा, तब तक भाजपा जीतती रहेगी और पिटेगा मुसलमान। 2027 में ताकत दिखाने का दावा 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि उस चुनाव में सभी दलों की वास्तविक ताकत सामने आ जाएगी। सहारनपुर में कांग्रेस बेहद मजबूत है। हम अपनी ताकत के दम पर चुनाव लड़ेंगे। हम किसी से भीख मांगने नहीं जा रहे हैं और न ही भीख मांगेंगे। ………………….. यह खबर भी पढ़ें- यूपी में दलित छात्रा की हत्या पर बढ़ा बवाल, अखिलेश भी पीड़ित परिवार से मिले; थप्पड़ बरसाने वाले SSP पर उतारा गुस्सा मेरठ का छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड काफी सुर्खियों में है। शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मदद करने का भरोसा दिलाया। कैराना सांसद इकरा हसन परिवार को मेरठ से दिल्ली लेकर पहुंचीं। VIDEO में देखिए आखिर क्यों यह मामला इतनी चर्चा में है?
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मिसाइल सीधे आतंकवादी की खटिया में लगेगी':डिप्टी सीएम बोले- लखनऊ ब्रह्मोस भी बना रहा, पड़ोसी को उल्टा बयाना मिलेगा
    Next Article
    मेरठ ललिता हत्याकांड: कांग्रेस सांसदों-विधायकों को पुलिस ने रोका:टोल प्लाजा पर पुलिस से बहस, इमरान मसूद बोले- SSP को सस्पेंड करो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment