Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ ललिता हत्याकांड: कांग्रेस सांसदों-विधायकों को पुलिस ने रोका:टोल प्लाजा पर पुलिस से बहस, इमरान मसूद बोले- SSP को सस्पेंड करो

    7 hours ago

    1

    0

    मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस सांसदों और विधायकों को सोमवार दोपहर 12 बजे पुलिस ने रोक दिया। काशी टोल प्लाजा पर 100 जवान तैनात कर दिए। इससे कांग्रेसी भड़क गए। नारेबाजी करने लगे। पुलिसकर्मियों से उनकी तीखी नोकझोक हो गई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने डेलीगेशन को टोल प्लाजा के कमरे में बैठा दिया। इस दौरान कांग्रेस डेलीगेशन पीड़ित परिवार से मिलने की जिद पर अड़ा रहा। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले उन्हें कानून-व्यवस्था का हवाला देकर समझाने की कोशिश करते रहे। करीब 2 घंटे बाद कांग्रेसी कमरे से बाहर आए और हंगामा करते हुए 27 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन करने का ऐलान किया। इसके बाद डेलीगेशन समर्थकों के साथ दोपहर 2 बजे वापस लौट गया। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता सांसद इमरान मसूद के साथ दोपहर 11 बजे दिल्ली से 15-20 गाड़ियों से मेरठ के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा- एसएसपी साहब से यही गुजारिश है कि हमें पीड़ित परिवार से मिलवाएं। अभी तक इस मामले में क्या एक्शन हुआ, परिवार को कितना मुआवजा मिला। वह इस बारे में बताएं। इमरान मसूद ने कहा- बेहद दुखद घटना घटी है। हालांकि, पुलिस द्वारा की गई बाद की कार्रवाई पूरी तरह से गलत तस्वीर पेश कर रही है। पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। एसएसपी अविनाश पांडेय को गिरफ्तार कर निलंबित किया जाना चाहिए। तस्वीरें देखिए… कांग्रेसी बोले- सरकार ने बड़े गुंडों को खुली छूट दे रखी है एसपी सिटी बोले- पूरे मामले की कांग्रेस डेलीगेशन को जानकारी दे दी गई है एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा- कांग्रेस नेताओं का डेलीगेशन यहां आया था। हमारे बातचीत हुई है। उन्होंने अपनी मांग रखी है। उन्हें विवेचना के बारे में जानकारी दी गई है। सारे साक्ष्य भी बताए हैं। हंगामे वाली घटना को लेकर भी डेलीगेशन ने जो पूछा उसके बारे में साक्ष्यों के साथ बात रखी गई है। डेलीगेशन को शांति व्यवस्था बनाने रखने के बारे में बता दिया गया था। डेलीगेशन टीम दोपहर 2 बजे लौट गई है। एडीजी कार्यालय पर भाकियू तोमर की पंचायत भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने छात्रा हत्याकांड के विरोध में सोमवार को एडीजी कार्यालय पर पंचायत आयोजित करने की घोषणा की। संगठन का कहना है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर यह पंचायत बुलाई गई है। अब जानिए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड के बारे में… SSP ने कहा- मेरे सपोर्टर एक और विरोधी दो पौधे लगाएं इस बीच, SSP अविनाश पांडेय ने 10 जुलाई को एक वीडियो जारी किया। उसमें कहा- जो भी एक्शन हुआ है, वह अपराधियों पर हुआ है। हर चीज के साक्ष्य हमारे पास मौजूद हैं। जो लोग मेरे लिए पर्सनल कमेंट कर रहे हैं, उनकी मैं काउंसलिंग करूंगा, उनको समझाने का प्रयास करूंगा। लेकिन, जो लोग कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे, उनको बिल्कुल क्षमा नहीं किया जाएगा। आखिरी में मैं एक अपील करना चाहूंगा कि जो लोग मेरे सपोर्ट में हैं, वह आगामी वृक्षारोपण महोत्सव में एक पेड़ लगाएं, अपने आसपास पॉलिथीन न फैलाए। जो लोग मेरे विरोध में हैं, मैं उनसे भी अपील करना चाहूंगा कि वह दो पेड़ लगाएं। अपने गुस्से को समाज के लिए यूज करें, न कि किसी जाति विशेष की बात करने में या कानून व्यवस्था खराब करने वाले अपराधियों का साथ देने में। दो पेड़ लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा युवक SSP अविनाश पांडेय के पेड़ लगाने के बयान के बाद सोमवार यानी 13 जुलाई को समाजसेवी अशोक टकसालिया एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा- एसएसपी साहब आह्वान के बाद दो पेड़ लेकर पहुंचा हूं। मैं उनके साथ पेड़ लगाना चाहता हूं। दावा किया गया कि वह करीब सवा घंटे तक कार्यालय में प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन उन्हें एसएसपी से मुलाकात का अवसर नहीं मिल सका। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, भाई-बहन समेत 3 की मौत; कानपुर में 100 की रफ्तार में टक्कर, कार चकनाचूर, छत गायब; 9 गंभीर कानपुर में सोमवार सुबह 6 बजे नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो जा घुसी। हादसे में भाई-बहन समेत 3 की मौके पर मौत हो गई। 9 लोग गंभीर घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार के पार्ट्स 15-20 फीट दूर तक बिखर गए। उसकी छत उड़ गई। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'सपा को बोलता हुआ मुसलमान नहीं चाहिए':इमरान मसूद बोले- मैं अखिलेश का सिपाही नहीं हूं, उन्हें कांग्रेस के दम पर 37 सीटें मिलीं
    Next Article
    लखनऊ में वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों का हंगामा:250 से ज्यादा कर्मचारी सड़क पर उतरे, बोले- घर का खर्च चलाना मुश्किल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment