Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा की बैठक में आरक्षण, संविधान पर चर्चा:बलिया में नेताओं ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया

    9 hours ago

    1

    0

    बलिया के समाजवादी पार्टी (सपा) जिला कार्यालय में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। फेफना विधायक और सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सातों विधानसभा अध्यक्ष, विधायकगण और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा निर्देशित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। संग्राम सिंह यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) आरक्षण को 'लूटा' है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हर कार्य संविधान के खिलाफ हो रहे हैं और गरीब तथा कमजोर वर्ग को न्याय नहीं मिल रहा है। यादव ने निर्वाचन आयोग और सरकार पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि 'एसआईआर' अभियान के तहत मतदाता सूची से कुछ सही नाम हटा दिए गए हैं, जबकि गलत नाम जोड़े गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवेदन कर इन त्रुटियों को संशोधित कराने का आह्वान किया। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराकर समाजवादी सरकार बनाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बलिया के जिला महासचिव बीरबल राम ने किया। इस अवसर पर सिकंदरपुर विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, रणजीत चौधरी, राजकुमार पाण्डेय, रविंद्र नाथ यादव, रामेश्वर पासवान, राजन कन्नौजिया, दशरथ यादव, रविंद्र यादव, प्रमोद यादव रामजी, रामनाथ, जनार्दन यादव, दिनेश यादव, सर्वजीत यादव, जलालुद्दीन जेडी और धनु यादव सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे और अपने विचार रखे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में 6 महीने से युवक लापता:एसपी ऑफिस पहुंची मां, आरोपियों पर धमकी देने का आरोप लगाया
    Next Article
    बलिया में डीएम-एसपी ने सराफा व्यापारियों से की अपील:सोने का आयात घटाकर विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment