Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में डीएम-एसपी ने सराफा व्यापारियों से की अपील:सोने का आयात घटाकर विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर दिया

    9 hours ago

    1

    0

    बलिया में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर शनिवार को सराफा एवं बुलियन व्यापारियों के साथ एक बैठक हुई। विकास भवन सभागार में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य सोने के आयात को कम कर विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटाना था। बैठक में वर्तमान अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों, विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव और स्वर्ण आयात में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि भारत विश्व के प्रमुख स्वर्ण आयातक देशों में से एक है। हर वर्ष बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा (डॉलर) सोने के आयात पर खर्च होती है, जिससे डॉलर की मांग लगातार बढ़ रही है। इसका सीधा असर देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहा है। उपस्थित व्यापारियों से अपील की गई कि वे एक जिम्मेदार नागरिक और सजग व्यापारी के रूप में स्वर्ण एवं रजत के ईंट-बिस्कुट की अनावश्यक खरीद-बिक्री और निवेश से बचें। इसका लक्ष्य सोने के आयात में कमी लाना और विदेशी मुद्रा की बचत करना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ज्वैलरी और गहनों की सामान्य बिक्री पहले की तरह जारी रहेगी। इस संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रांति न फैलाई जाए। कार्यक्रम में सराफा मंडल बलिया के अध्यक्ष सुनील सर्राफ, महासचिव अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष विजय कुमार वर्मा और विश्वनाथ वर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। राज्य कर विभाग की ओर से उपायुक्त बजरंगी यादव, अनिल कुमार, सुजीत यादव और सहायक आयुक्त विनय कुमार दूबे भी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा की बैठक में आरक्षण, संविधान पर चर्चा:बलिया में नेताओं ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया
    Next Article
    जमीयत उलेमा-ए-हिंद का ईद से पहले अमन पैगाम:मुजफ्फरनगर बैठक में प्रतिबंधित पशु कुर्बानी से मना, सड़क पर नमाज का इरादा नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment