Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीपी की फटकार भी बेअसर:तपती सड़कों पर ट्रैफिक भगवान भरोसे, लोहामंडी चौराहे पर ऑटो की मनमानी से हालात बेकाबू

    1 day ago

    1

    0

    आगरा ताजनगरी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़कों और चौराहों से नदारद हैं। नतीजा, शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। तपती दोपहरी में लोग घंटों जाम में फंसने को मजबूर हैं। यातायात विभाग ने शहर के प्रमुख चौराहों पर स्टॉप के साइन चिह्न तो लगा दिए हैं, लेकिन पुलिसकर्मियों की गैरमौजूदगी में इनका कोई असर नहीं दिख रहा। सबसे बुरे हालात लोहामंडी चौराहे के हैं। यहां ऑटो चालक बेलगाम होकर दौड़ रहे हैं। निर्धारित जगह से ऑटो न चलाने और मनमाने तरीके से मोड़ने के कारण हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों का कहना है कि अब यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। काम चल रहे, पर ट्रैफिक संभालने वाला कोई नहीं शहर में मेट्रो का काम जोरों पर है। साथ ही नगर निगम की सीवर लाइन डालने का काम भी चल रहा है। इन दोनों प्रोजेक्ट की वजह से कई सड़कें पहले से संकरी हो गई हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी और जरूरी हो जाती है, लेकिन चौराहों पर सन्नाटा पसरा है। वाहन चालक खुद ही ट्रैफिक संभालते नजर आते हैं, जिससे अव्यवस्था और बढ़ जाती है। सीपी के दौरे के बाद भी नहीं सुधरे हालात दो दिन पहले पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार रात में शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले थे। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी मौके से नदारद मिले थे। इस पर सीपी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। अब शहरवासियों ने पुलिस कमिश्नर से अपील की है कि साहब, व्यवस्था देखने वाले अधिकारी सिर्फ रात में ही नहीं, दिन में भी नजर नहीं आ रहे। दोपहर में जब गर्मी चरम पर होती है और जाम लगता है, तब चौराहों पर एक भी पुलिसकर्मी नहीं दिखता। जनता परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि लोहामंडी, भगवान टॉकीज, सेंट जॉन्स और हरीपर्वत जैसे व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बेहद जरूरी है। गर्मी में जाम में फंसे वाहन चालकों का बुरा हाल है। एंबुलेंस और स्कूली वाहनों को भी रास्ता नहीं मिल पा रहा। लोगों ने मांग की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए चौराहों पर शिफ्ट वाइज पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि यातायात सुचारु रह सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई रेलवे स्टेशन पर आधे घंटे गुल रही बिजली:यात्रियों ने मोबाइल टॉर्च के सहारे ट्रेन में चढ़े
    Next Article
    बरेली में मायके गई टीचर का चोरों ने घर खंगाला:एसी चलाकर पहले किया आराम, फिर सोने-चांदी के सारे जेवर लेकर हुए फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment