Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में मायके गई टीचर का चोरों ने घर खंगाला:एसी चलाकर पहले किया आराम, फिर सोने-चांदी के सारे जेवर लेकर हुए फरार

    1 day ago

    1

    0

    बरेली में एक महिला टीचर घर पर ताला डालकर मायके में गई हुई थी। इस बीच चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के सारे जेवरात और नगदी चुरा ली। चोरों ने पहले भीषण गर्मी में एसी चलाकर आराम किया और फिर पूरा घर खंगाल डाला। बंद घर का ताला तोड़ चलाया एसी-पंखा प्रेमनगर के शास्त्री नगर में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुजाता लायल पत्नी स्व. अशोक लायल अपने पुत्र मोहित लायल के साथ 19 मई की शाम हरियाणा के सिरसा में एक रिश्तेदारी में गई थीं। घर पर उनकी पुत्रवधू आकांक्षा रह रही थी, जो पेशे से टीचर हैं। रात में ताला डाल मायके गई थी टीचर आकांक्षा ने बताया कि 20 मई को स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर लौटी और शाम के समय मकान में ताला लगाकर इज्जतनगर के संत नगर स्थित अपने मायके सोने चली गई थी। गुरुवार को स्कूल से छुट्टी के बाद जब वह वापस घर पहुंची, तो मुख्य दरवाजे का ताला तो लगा हुआ था, लेकिन अंदर के कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। अलमारी के लॉकर टूटे मिले, कमरे में चल रहा था एसी घबराकर आकांक्षा ने आसपास के लोगों को बुलाया। जब सबने घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी और उसका लॉकर बुरी तरह टूटे पड़े थे, जबकि पूरा सामान अस्त-व्यस्त था। चोरों की बेखौफ हरकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कमरे का एसी और पंखा भी चल रहा था। चोरों ने आराम से वारदात को अंजाम दिया। लाखों के हीरे-सोने के जेवर और नगदी पार घटना की सूचना तुरंत मायके वालों और पति को दी गई। बताया जा रहा है कि सुजाता लायल और मोहित लायल देर रात तक बरेली लौट आएंगे। पीड़िता के अनुसार चोर सोने के दो जोड़ी कड़े, एक चैन-पेंडल, एक जोड़ी कान की बाली, हीरे की अंगूठी, सोने की अंगूठी, नाक की नथ, तीन जोड़ी चांदी की पायल और करीब पांच हजार रुपये नकद समेट ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीपी की फटकार भी बेअसर:तपती सड़कों पर ट्रैफिक भगवान भरोसे, लोहामंडी चौराहे पर ऑटो की मनमानी से हालात बेकाबू
    Next Article
    अनियंत्रित होकर कई बार पलटी कार, एक की मौत:साथी की हालत गंभीर, साढ़ थाना क्षेत्र की घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment