Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा के Manifesto को BJP ने बताया ढकोसला पत्र, वादों पर उठाए सवाल

    7 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जारी समाजवादी पार्टी (सपा) के घोषणा पत्र को ‘ढकोसला पत्र’ करार देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सपा के वादों पर भरोसा नहीं करेगी। प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आरोप लगाया कि सपा का राजनीतिक इतिहास भय, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, अराजकता और तुष्टिकरण की राजनीति का रहा है। उन्होंने कहा कि सपा हर चुनाव से पहले भ्रम और फरेब का पुलिंदा लेकर जनता के सामने आती है, जबकि उसके वादे जमीन पर उतरने वाले नहीं हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2012 में भी सपा ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद प्रदेश को दंगों, अपराध और भ्रष्टाचार के माहौल में धकेल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में थी और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलता था। चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान और सामाजिक न्याय की बात करने से पहले उन्हें अपने शासनकाल में दलितों के साथ हुए कथित अन्याय और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्तियों को क्षति पहुंचाए जाने की घटनाओं पर जवाब देना चाहिए।उन्होंने रोजगार और किसानों के मुद्दे पर भी सपा को घेरते हुए कहा कि पांच साल में 25 लाख रोजगार देने का वादा केवल चुनावी जुमला है। प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सपा सरकार अपने कार्यकाल में युवाओं को पर्याप्त रोजगार और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने में विफल रही। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी‘एक्स’ पर सपा के घोषणापत्र को ‘झूठ और छलावे का ढकोसलापत्र’ बताया।उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासन का मतलब गुंडाराज और अपराधियों को संरक्षण देना था। मौर्य ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की साइकिल पंक्चर होगी और भाजपा फिर सत्ता में आएगी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी सपा द्वारा जारी घोषणापत्र को ‘झूठ का पुलिंदा’ और ‘ढकोसला पत्र’ बताते हुए आरोप लगाया कि सपा सरकारों के कार्यकाल में अपराधियों, माफियाओं और गुंडों को संरक्षण मिला तथा दलितों और महिलाओं पर अत्याचार हुए।पाठक ने सपा से अपने शासनकाल के कथित कृत्यों के लिए प्रदेश की जनता से और अयोध्या में रामलला के दरबार में क्षमा मांगने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का मौजूदा घोषणापत्र पुराने वादों को नए रूप में पेश करने के अलावा कुछ नहीं है। पाठक ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने वर्ष 2017-22 और 2022-27 के अपने कार्यकाल में संकल्प पत्र के वादों को पूरा किया, जबकि सपा केवल घोषणाएं करती रही।सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। ‘पीडीए का प्रण पत्र’ शीर्षक से जारी इस घोषणापत्र में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने, बेरोजगार स्नातकों को प्रतिमाह 5,000 रुपये भत्ता देने, किसानों का 100 दिन के भीतर शत-प्रतिशत कर्ज माफ करने और सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने समेत अनेक वादे किये गये हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sonam Wangchuk पहुंचे ADM के सामने, Leh प्रशासन ने मांगा शांति बॉन्ड
    Next Article
    यूपी चुनाव 2027 के लिए Samajwadi Party का घोषणापत्र जारी, 10 लाख नौकरियों का वादा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment