Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया बेरोजगार दिवस:प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर देवरिया में सरकार पर लगाए आरोप

    4 hours ago

    2

    0

    देवरिया में समाजवादी पार्टी के यूथ फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिन में 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 'बेरोजगार दिवस' मनाया। सिविल लाइंस में कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर केंद्र सरकार पर युवाओं को रोजगार देने के वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने बताया कि युवा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को 'बेरोजगार दिवस' के तौर पर मनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने नौजवानों से किए गए रोजगार के वादों को पूरा नहीं किया। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। उनके मुताबिक, सत्ता में आने के बाद यह वादा पूरा नहीं हुआ और पढ़े-लिखे युवा नौकरी के लिए परेशान हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के पास युवाओं को रोजगार देने की कोई साफ योजना नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रोजगार का मुद्दा युवाओं से सीधा जुड़ा है। सरकार को इस दिशा में मजबूत कदम उठाने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की रोजगार नीतियों का विरोध किया। इस मौके पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव गिरीश जायसवाल, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव लारेब रहमान और विनोद यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नकाबपोश युवक ने डिप्टी कमिश्नर की बेटी को धमकाया:सहारनपुर में पिस्टल दिखाकर घर में घुसना चाहता था, शोर मचाने पर भागा
    Next Article
    झांसी में डबल डेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज:ओरछा से ग्वालियर जा रहे थे श्रद्धालु, ऊपर-नीचे बैठे थे 35 लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment