Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव की हादसे में मौत:प्रयागराज में खाना खाकर घर लौटते समय कार पेड़ से टकराई, 3 दोस्त घायल

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव की मौत हो गई। बुधवार देर रात करीब 1 बजे सिविल लाइंस क्षेत्र में घर लौटते समय उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गया। दुर्घटना में कार में सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। लोहिया वाहिनी के सचिव रत्नेश यादव राजनीति के साथ बिजनेस भी करते थे। 2 तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला… हंडिया क्षेत्र के दमदम गांव के रहने वाले लोहिया वाहिनी नेता रत्नेश यादव प्रिंटिंग बिजनेस से जुड़े थे। उनका शहर में ही प्रिंटिंग प्रेस था। बुधवार रात को काम खत्म करने के बाद वह अपने तीन दोस्तों के साथ सिविल लाइन क्षेत्र कार से गए। वहां एक होटल में खाना खाने के बाद चारो कार से ही घर वापस लौट रहे थे। कार उनका दोस्त चला रहा था जबकि बगल में स्वयं रत्नेश बैठे हुए थे। रात करीब एक बजे दोसा प्लाजा चौराहे के पास कार अचानक से अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े पहुंचे। एंबुलेंस और पुलिस को कॉल किया। चारों को स्थानीय अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने रत्नेश यादव को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन अन्य दोस्तों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। भाई बोले- कुछ लोगों ने फोन कर भइया को बुलाया था पुलिस के अनुसार, रत्नेश यादव के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। इससे उनकी मौत हो गई। गाड़ी का एयरबैग भी हादसे के वक्त नहीं खुला था। वहीं उनके छोटे भाई मिथलेश ने बताया कि बुधवार शाम 7:00 बजे भइया के पास किसी का फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा था कि रात में 11:00 बजे हम आपसे मुलाकात करेंगे। यह बात भइया ने हम लोगों को बताई थी। रात 11 बजे भइया ने रेस्टोरेंट दोसा प्लाजा वाले के पास फोन किया था। उससे कहा कि हम चार लोग हैं, सभी के लिए एक-एक प्लेट डोसा लगवा दो। हम लोग आ रहे हैं। इसके बाद वह अपनी ब्रेजा कार से निकल गए। रेस्टोरेंट के बाहर उन्होंने गाड़ी खड़ी कर दी। फिर भइया ने रेस्टोरेंट वाले से कहा कि डोसा कार में ही भिजवा दो। मिथलेश ने बताया कि भइया के सिर के बीचो-बीच मारा गया है। उनके माथे से लेकर पीछे तक सर फटा हुआ है। इसके अलावा उनके शरीर पर कोई चोट नहीं है। गाड़ी में जो तीन लोग थे वह कहां गए, इस बारे में पुलिस ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। रात करीब 1:30 बजे पुलिस वालों ने हमको फोन किया। बोले कि तुम्हारे भाई का एक्सीडेंट हो गया है। रत्नेश की शादी अंशु यादव से हुई थी। शादी से उनकी दो जुड़वां बेटियां हैं। उनका नाम रिद्धि और सिद्धि है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IITian बाबा पर राधाकुंड के लोगों ने चुप्पी साधी:ब्लड सैंपल से होगी नशे की जांच, लैपटॉप-इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से पुलिस खंगाल रही फोटो-वीडियोज
    Next Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने चौराहे पर बिताई रात:बोले- कन्नौज में जिसके यहां रुकना था, उसे प्रशासन ने धमकाया; इसलिए जमीन पर सोए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment