Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सपा ने हमेशा ब्राह्मण समाज का सम्मान किया':अयोध्या में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय बोले- भाजपा शासन में ब्राह्मणा परेशान

    13 hours ago

    1

    0

    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा ब्राह्मण समाज का सम्मान किया। इसका परिणाम था कि मेरे जैसे नेता जो ब्राह्मण समाज से था मुझे मुलायम सिंह यादव की सरकार और अखिलेश यादव की सरकार में विधानसभा अध्यक्ष(स्पीकर )और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जैसे सर्वोच्च पद पर चुना गया। उन्होंने कहा कि सूबे की वर्तमान सरकार ने समाजवादी पार्टी की सरकार में भगवान परशुराम जी की जयंती पर घोषित अवकाश को भी खत्म कर दिया। वर्तमान सरकार के अत्याचार और तानाशाही रवैया से ब्राह्मण समाज सहित सर्वसमाज भयभीत है और प्रदेश में लगातार ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है। तानाशाही रवैया का पर्दाफाश करने की अपील की नेता प्रतिपक्ष ने अयोध्या नगर निगम के पूर्व मेयर प्रत्याशी डॉ आशीष पाण्डेय "दीपू "के अगुवाई में एकत्रित हुए ब्राह्मण समाज के नव नियुक्त युवा पदाधिकारियों से मुलाकात की। अपने समाज के बीच जाकर ब्राह्मण समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न और वर्तमान सरकार की तानाशाही रवैया का पर्दाफाश करने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर 2027 में अखिलेश यादव जी को सूबे का मुख्यमंत्री बनाना चाहिए जिससे ब्राह्मण समाज का खोया हुआ सम्मान पुनः वापस मिल सके। पंचशील होटल में प्रसिद्ध कथावाचक और ज्योतिषाचार्य हनुमान प्रसाद पाण्डेय ने नेता प्रतिपक्ष सहित वहां मौजूद सभी लोगों को अबीर लगाकर होली की बधाई दी। नेता प्रतिपक्ष का जगह-जगह स्वागत सिदार्थनगर से लखनऊ जाते समय पंचशील होटल पर समाजवादी पार्टी अयोध्या नगर निगम के मेयर प्रत्याशी रहे डॉ आशीष पाण्डेय "दीपू " के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय का भव्य स्वागत किया गया। अयोध्या के पूर्व विधायक और प्रदेश महासचिव जय शंकर पाण्डेय ने नेता प्रतिपक्ष को बुके और अंगवस्त्र भेंट किया!! समाजवादी पार्टी मे शामिल हुए डॉ. करन त्रिपाठी,समाजवादी व्यापार सभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव जनार्दन पाण्डेय बबलू,प्रदेश कार्यकारणी के नुवनियुक सदस्य महर्षि राम द्रिवेदी ने बुके भेंट कर नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष ने समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण समाज के नवनियुक्त युवा पदाधिकारियों को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जनेश्वर मिश्र सेवा फाउंडेशन के पदाधिकारी भूपेंद्र नारायण पांडेय,अभिनव चतुर्वेदी , वीरेंद्र दूबे, अखिलेश तिवारी, मनीष राय (प्रबंधक प्रभु एकेडमी ), आंनद शुक्ला (प्रवक्ता राजकरण इंटर कॉलेज ),अंकुर तिवारी(प्रवक्ता राजकरण इंटर कॉलेज ),राजेश तिवारी, राहुल शुक्ला रविकांत उपाध्याय ,रजनीश मिश्रा, बृजेश दूबे,अविनाश तिवारी, अवनीश मिश्रा, बालेंद्र मिश्रा, अक्षत पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, संदीप पाण्डेय सहित सम्मानित जन मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल एसपी ने सीएम योगी को दिया शादी का निमंत्रण:माता-पिता के साथ मुलाकात की, 29 मार्च को राजस्थान में होंगे करेंगे शादी
    Next Article
    आगरा में नेशनल हाईवे पर 2km लंबा जाम:जवाहर पुल पर ट्रक खराब होने से घंटों फंसे वाहन, परीक्षा देने वाले बच्चे भी परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment