Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेता बैंककर्मी से बोला-CM कोटे से IAS बनवाऊंगा:खूबसूरत होने के साथ आपकी सीरत बहुत अच्छी...आप कंप्लीट वुमन; FIR दर्ज

    6 hours ago

    2

    0

    मैडम नमस्ते, आप एक एक्सट्रा औरा वाली महिला हैं। खूबसूरत होने के साथ आपकी सीरत बहुत अच्छी है। यानि आप कंप्लीट वुमन हैं। मुझे आपकी पर्सनेलिटी पर आपकी यह जॉब अच्छी नहीं लगती। सपा की सरकार बनती है तो में आपको चीफ मिनिस्टर कोटे से डेपुटेशन के आधार पर IAS बनवाने की कोशिश करूंगा। ये मैसेज मथुरा में सपा नेता और अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव डॉ. राजन रिजवी ने व्हाट्सएप पर 38 साल की एक महिला बैंककर्मी को भेजा है। बार-बार मैसेज से असहज और परेशान होकर बैंककर्मी ने पुलिस से शिकायत करके मंगलवार को कोतवाली में FIR दर्ज कराई है। मामला सामने आने के बाद सपा ने आनन-फानन में डॉ. राजन रिजवी को पद से हटा दिया। वहीं, अखिल भारत हिंदू महासभा ने इसे ‘लव जिहाद’ का शिकार बनाने की कोशिश बताया। कहा कि अगर पुलिस ने एक्शन नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा। मॉर्निग वॉक के दौरान हुई मुलाकात, पूरा मामला पढ़िए… पीड़ित महिला मथुरा के एक सरकारी बैंक में कस्टमर सर्विस एसोसिएट है। उनके पति मथुरा में ही वन विभाग में अफसर हैं। आरोपी सपा नेता डॉ. राजन रिजवी (45) का आवास वन विभाग ऑफिस के ठीक पास में है। वह पीएचडी डिग्री होल्डर है। फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर है। लंबे समय से सपा में सक्रिय है। पहले नगर अध्यक्ष भी रहे हैं। पत्नी और एक बेटी है। महिला ने बताया कि मॉर्निंग वॉक के दौरान उनकी मुलाकात सपा नेता से हुई थी। इसके बाद वह आए दिन बैंक आकर घूरने लगा था। उसने प्राइवेट मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया। बार-बार उसमें आपत्तिजनक मैसेज भेजने लगा। महिला ने FIR में बताया कि परेशान होकर मना किया तो वह आईएएस बनवाने का ऑफर देने लगा। नंबर ब्लॉक किया तो मेरी और मेरे पति की निजी जानकारी हासिल करने लगा। सपा नेता ने बैंककर्मी महिला को व्हाटसएप पर जो लिखा, उसे हूबहू पढ़िए… हिंदूवादियों ने लगाया लव जिहाद का आरोप महिला बैंक कर्मी की ओर से की गई शिकायत और व्हाट्स एप चैट वायरल होने के बाद शहर कोतवाली में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत डॉ. राजन रिजवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव डॉ. राजन रिजवी के खिलाफ महिला के उत्पीड़न के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने पर हिंदूवादी संगठन ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा ने बताया की एक हिंदू महिला का उत्पीड़न एक समुदाय विशेष के सपा नेता डॉ. राजन रिजवी की ओर से व्हाट्सएप मैसेज भेज कर परेशान किया जा रहा था। आरोप लगाया कि लव जिहाद का शिकार बनाने की कोशिश की जा रही थी। इससे समाज में रोष व्याप्त हो गया था। सीओ से मुलाकात की, कार्रवाई का भरोसा मिला परशुराम शोभा यात्रा समीति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल शर्मा और पंडित संजय हरियाणा ने बैठक की। इस पूरे मामले पर नाराजगी जताई। हिन्दूवादी संगठन ने महिला और उनके पति के साथ सीओ सिटी आशना चौधरी से मुलाकात की। सीओ सिटी आशना चौधरी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस मामले में सपा नेता डॉ. राजन रिजवी से जानकारी करने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। ------------------------ ये भी पढ़िए…. भाजपा साथ नहीं देगी तो संसद में शून्य होगी बसपा:राज्यसभा की 10 सीटों पर अक्टूबर में चुनाव; भाजपा को 8, सपा को 2 सीटें मिलनी तय राज्यसभा में यूपी कोटे की 31 सीटें हैं। इनमें से 10 सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर, 2026 को खत्म हो जाएगा। इन सीटों पर अक्टूबर में चुनाव होगा। आमतौर पर निर्वाचन आयोग सीटें खाली होने से करीब एक महीने पहले चुनाव प्रक्रिया शुरू करता है। माना जा रहा है कि 20 से 30 अक्टूबर के बीच राज्यसभा चुनाव हो सकते हैं। विधानसभा में सदस्य संख्या के लिहाज से भाजपा को 8 और सपा को 2 सीटें मिलना तय है। राज्यसभा में अभी सपा के एक सांसद हैं। यानी एक सीट का फायदा होगा। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    माता प्रसाद के बाद आशीष पटेल से मिले संजय निषाद:सियासी चर्चाएं तेज, टिकट के लिए भाजपा पर प्रेशर पॉलिटिक्स या कुछ और
    Next Article
    8 मिनट में दवा कारोबारी की हत्या प्लानिंग हुई:आरोपियों ने आपस में 3 बार फोन कॉल पर बात की, पत्नी की वसीयत भी जांच के दायरे में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment