Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेता, छात्र पंचायत अध्यक्ष पेपर लीक प्रदर्शन में शामिल:जंतर-मंतर पर CJP संस्थापक से मिले, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    20 hours ago

    1

    0

    गोंडा से राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय और सपा नेता विनोद शुक्ला शुक्रवार देर शाम 5.30 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पेपर लीक विरोधी प्रदर्शन में शामिल हुए है वे लगभग 600 किलोमीटर की दूरी तय कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शाम 5:30 बजे पहुंचे। दोनों नेताओं ने CJP संस्थापक अभिजीत दिपके से मुलाकात की और प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के अध्यक्ष शिवम पांडेय ने अपनी अखिल भारतीय टीम के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। सपा नेता विनोद शुक्ला ने केंद्र सरकार की कथित कमियों को उजागर करने के लिए नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए 'हिटलर' के शासनकाल का भी जिक्र किया। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक के समय भी यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया कि इस बार भी देश भर में हो रहे पेपर लीक के खिलाफ बच्चों की आवाज उठाने के लिए वे जंतर-मंतर आए हैं। पांडेय ने आंदोलन को तन, मन, धन से समर्थन देने की बात कही। उन्होंने बताया कि वे जरूरतमंद प्रदर्शनकारियों को भोजन, दवाइयां और अन्य सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। शिवम पांडेय ने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। सपा नेता विनोद शुक्ला ने सरकार पर 'हिटलर' की तरह काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है, जबकि देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों को 'मारा जा रहा है'। आपको बता दें कि शिवम पांडे भी उत्तर प्रदेश में लगातार पेपर ली प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती मनमानी को लेकर के लगातार अभियान चला करके सरकार से कार्यवाही की मांग ही कर रहे हैं अब वह भी अपना समर्थन दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सावन से पहले मंदिरों के आसपास हटेगा अतिक्रमण:कानपुर नगर निगम में जोन-4 की हुई बैठक, पार्षदों ने सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं उठाईं
    Next Article
    लखनऊ में 25 दुकानदारों पर 6.80 लाख का जुर्माना:नहीं भरा तो बंद होगा कारोबार; दूध-पनीर से लेकर Amazon और KFC शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment