Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सावन से पहले मंदिरों के आसपास हटेगा अतिक्रमण:कानपुर नगर निगम में जोन-4 की हुई बैठक, पार्षदों ने सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं उठाईं

    22 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सावन शुरू होने से पहले नगर निगम शहर के प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास विशेष अभियान चलाएगा। परमट के बाबा आनंदेश्वर मंदिर, पी रोड के बाबा वनखंडेश्वर मंदिर समेत अन्य मंदिरों के आसपास अतिक्रमण हटाया जाएगा और फुटपाथ खाली कराए जाएंगे। इसके अलावा गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही मार्ग प्रकाश और सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त की जाएगी। महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की संयुक्त अध्यक्षता में जोन-4 के पार्षदों और कई विभागों के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी तरह की लापरवाही न हो। इसके अलावा बकरमंडी ढाल क्षेत्र में खुले में पशु काटकर नालों में कचरा फेंकने की शिकायतों की जांच कर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। पार्षदों ने अपने वार्डों की समस्याएं रखीं बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं खुलकर रखीं। गांधी नगर के पार्षद विवेक शर्मा ने क्षतिग्रस्त गलियों, नालियों, जालियों, चोक सीवर और खराब टॉवर लाइटों का मुद्दा उठाया। वहीं सीसामऊ उत्तरी के पार्षद गोविंद मोहन शुक्ला ने कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की कमी, खराब सफाई संसाधनों और स्ट्रीट लाइट मरम्मत में सामान की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि छोटे विकास कार्य भी लंबे समय से अटके हुए हैं। सीवर भराव और नाले की निकासी की सुनाई समस्या तिलक नगर के पार्षद अरुण कुमार गर्ग ने स्वरूप नगर में सफाई व्यवस्था खराब होने और आंधी में गिरे पेड़ों के ढेर हटाने की मांग की। इसके अलावा परमट के पार्षद जितेंद्र वाजपेयी ने मछली वाले हाते में सीवर भराव और नाले की निकासी की समस्या बताई, जबकि चुन्नीगंज के पार्षद इशरत अली ने जेटिंग मशीन न होने से सीवर सफाई प्रभावित होने की शिकायत की। इस पर जलकल महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नई जेटिंग मशीन खरीदी जा रही है। बच्चों की शिकायत का भी नहीं ध्यान दिया वहीं बैठक के दौरान चुन्नीगंज स्थित पार्क का जीर्णोद्धार कार्य शुरू न होने पर महापौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने उद्यान विभाग के पर्यावरण अभियंता दिवाकर भास्कर को फटकार लगाते हुए कहा कि तीन महीने पहले बच्चों ने इस पार्क की बदहाली की शिकायत की थी, जिस पर उन्होंने पार्क की बाउंड्रीवॉल और सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अब तक काम न होना लापरवाही की हद है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने सभी विभागों को सीवर सफाई और अन्य लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। महापौर ने स्पष्ट कहा कि पार्षदों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान कराया जाए, ताकि बरसात और सावन के दौरान शहरवासियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे की गवाही पर मां के हत्यारे पिता को उम्रकैद:3 साल पुराने मामले में फैसला, कोर्ट ने एक लाख रुपए जुर्माना लगाया
    Next Article
    सपा नेता, छात्र पंचायत अध्यक्ष पेपर लीक प्रदर्शन में शामिल:जंतर-मंतर पर CJP संस्थापक से मिले, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment