Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेता फूट-फूटकर रोया, बोला- SSP ने बूटों से मारा:'चोली के पीछे क्या है...' गाने पर नचवाया; मेरठ में चोटिल आंखों पर पट्‌टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड में प्रदर्शनकारियों पर थप्पड़ बरसाने वाले SSP अविनाश पांडेय पर सपा नेता ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। सपा नेता डॉ. दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने दावा किया कि SSP ने उन्हें अपने चैंबर में गालियां दीं। बुरी तरह से मारा-पीटा। अपने बूट से ताबड़तोड़ वार किए। उन्हें अंदरूनी चोटें आईं और उनकी एक आंख भी सूज गई। दिग्विजय ने शुक्रवार को सपा विधायक अतुल प्रधान के आवास पर चोटिल आंखों पर पट्‌टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अपने घाव दिखाकर फूट-फूटकर रोए। कहा कि हमें नहीं पता था कि SSP हमसे नफरत पालकर बैठे थे। उन्होंने हमें तब तक पीटा, जब तक कि हम बेहोश नहीं हो गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अखिलेश गौड़ हमें होश में लाकर बार-बार बर्बरता करते रहे। उन्होंने बताया- पुलिसवालों ने मोबाइल पर गाना बजाया- 'चोली के पीछे क्या है...'। हमसे बार-बार इस गाने पर नाचने को कहा। हम खड़े भी नहीं हो पा रहे थे, फिर भी हमें नचवाया जा रहा था। सब हम लोगों पर हंस रहे थे। हम हाथ जोड़ रहे थे, लेकिन किसी को तरस नहीं आया। हालांकि, मेरठ पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है। कहा कि दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं। उनको चोटें स्कूटी से गिरने की वजह से आई हैं। इस बीच, एडीजी मेरठ भानु भास्कर ने सहारनपुर DIG अभिषेक सिंह को मामले की जांच सौंप दी है। इससे पहले, गुरुवार देर रात SSP अविनाश पांडेय को हटाकर पुलिस हेडक्वार्टर से अटैच कर दिया गया। अब पढ़िए सपा नेता ने SSP और इंस्पेक्टर पर क्या आरोप लगाए- भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी ने बताया कि 19 अगस्त को मैं और हमारे जिलाध्यक्ष मोहित SSP से मिलने गए थे। ललिता गौतम हत्याकांड के विरोध प्रदर्शन मामले में पुलिस ने हम 8-10 लोगों को जेल भेज दिया था। हमारी कोई गलती नहीं थी और न ही हम प्रोटेस्ट में शामिल थे, इसलिए हम कप्तान साहब से अपनी बात रखने गए थे। जब हम SSP से मिले तो वे भड़क गए। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहने लगे- ‘’40 रुपए का कुर्ता-पायजामा पहनकर नेता बन जाते हैं, हमसे टकराएंगे?'' जब हमने गाली देने का विरोध किया, तो एसएसपी अपने चैंबर में खींचकर ले गए और लात-घूंसों, जूतों से हमारी पिटाई कर दी। इसके बाद सिविल लाइंस प्रभारी अखिलेश गौड़ से कहा कि देखते हैं कितनी खातिरदारी कर पाते हो। फिर वो हमें एसओजी (SOG) दफ्तर ले गए। बंद कमरे में हम दोनों के हाथ-पैर बांधकर डंडों से पिटाई की। रात 2 बजे जब अतुल प्रधान पहुंचे, तब हमें छोड़ा गया। शर्त रखी गई कि अगर मीडिया में बात आई तो इससे बुरा हाल किया जाएगा। ‘SSP हमारे एनकाउंटर की योजना बना चुके थे’ दिग्विजय भाटी ने रोते हुए कहा- 8 जुलाई के प्रदर्शन में हम लोग शामिल भी नहीं थे, फिर भी हमें टारगेट किया गया। एक गरीब परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे आए थे। ऐसा ही अगर होता रहा तो कोई भी किसी भी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे नहीं आएगा। मोहित जाटव ने कहा- वह अपने समाज के नेता हैं। ऑफिस जाने से पहले उनकी पुलिस अफसर से फोन पर बात हुई थी। जिस तरह का व्यवहार फोन पर था, उसे तरह का व्यवहार सामने बिल्कुल नहीं था। SSP हमारे एनकाउंटर की योजना बना चुके थे। उन्होंने पुलिसवालों से कहा था कि एक गोली मेरे मारो और फिर इनका एनकाउंटर कर दो। मैं सब देख लूंगा। सपा विधायक बोले- SSP मानसिक रूप से बीमार अखिलेश बोले- किसान का अपमान, देश का अपमान दिग्विजय पर मेरठ-अमरोहा में 10 और मोहित पर 7 मामले दर्ज पुलिस के मुताबिक, दिग्विजय सिंह भाटी पुत्र रघुराज सिंह निवासी चमरौआ, सम्भल और मोहित जाटव पुत्र सुरेश सिंह निवासी किनानगर, मेरठ के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। दोनों अपने-अपने थानों के हिस्ट्रीशीटर हैं। दिग्विजय पर मेरठ और अमरोहा में 5-5 और मोहित पर मेरठ में 7 मामले दर्ज हैं। इंस्पेक्टर बोले- कप्तान साहब के आदेश का पालन किया इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार गौड़ ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि मैं तो वहां बाद में पहुंचा था, मुझे जो आदेश कप्तान साहब की ओर से दिया गया था, मैंने उसका पालन किया। मामले में जब अविनाश पांडेयय से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। अविनाश पांडेय का विवादों से पुराना नाता मेरठ में ही अविनाश पांडेय कई बार विवादों में रह चुके हैं। एक वरिष्ठ एडवोकेट के साथ भी दुर्व्यवहार की बातें सामने आई थीं। पीलीभीत में तैनाती के दौरान भी एक गेस्ट हाउस में अविनाश पांडेय के साथ मारपीट की घटना हुई थी। वहीं, मऊ में पोस्टिंग के दौरान जब अविनाश पांडेय किसी मामले में ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे, उस समय अटेंडेंट के साथ भी मारपीट की बात सामने आई थी। अब जानिए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड के बारे में… ------------------ ये खबर भी पढ़ें- यूपी में 9 जिलों के कप्तान बदले, मेरठ-SSP को हटाया:प्रदर्शनकारियों को वैन में घुसकर थप्पड़ जड़े थे, संभल के चर्चित SP को बिजनौर भेजा योगी सरकार ने गुरुवार देर रात 9 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए। मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड में प्रदर्शनकारियों को वैन में घुसकर थप्पड़ मारने वाले SSP अविनाश पांडेयय को हटा दिया। उन्हें पुलिस हेडक्वार्टर से अटैच किया है। इनकी जगह झांसी के SP बीबीजीटीएस मूर्ति को कमान सौंपी गई है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले-अखिलेश ने कल्याण सिंह का अपमान किया:श्रद्धांजलि तक नहीं दी, ये ऐसे गिद्ध हैं जिस पेड़ पर चढ़ेंगे उसे खा डालेंगे
    Next Article
    अखिलेश-मायावती को योगी सरकार ने दी बुलेट प्रूफ जैकेट:पहली बार राजभर, नंदी समेत 44 नेताओं को बांटी, 10 लाख कीमत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment