Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले-अखिलेश ने कल्याण सिंह का अपमान किया:श्रद्धांजलि तक नहीं दी, ये ऐसे गिद्ध हैं जिस पेड़ पर चढ़ेंगे उसे खा डालेंगे

    6 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर सपा पर जमकर हमला बोला। शुक्रवार को लखनऊ में उन्होंने कहा- अखिलेश यादव ने बाबूजी को श्रद्धांजलि तक नहीं दी। इससे पता चलता है कि वह हमारे नेता से कितना द्वेष (नफरत) रखते हैं। यह केवल बाबूजी का अपमान नहीं था, बल्कि यह जातीय अपमान भी था। उन्होंने कहा- यह हर उस हिंदू का अपमान था, जो मानता है कि बाबूजी का जीवन सनातन मूल्यों के लिए समर्पित था। साक्षी महाराज ने ठीक कहा कि ये लोग अब क्या बोलें, कोई भरोसा नहीं है। ये वैसे गिद्ध हैं, जिस पेड़ पर चढ़ेंगे, उसी को खा डालेंगे। सीएम योगी ने सपा के PDA पर भी तंज कसा। कहा- जो लोग समय के साथ गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं, वे अलग-अलग समय पर 'पी' की अलग-अलग परिभाषा बताते हैं। कभी 'पी' की परिभाषा पिछड़े से करते हैं, फिर पंडित से करते हैं और एक दिन पाकिस्तान से भी करने लगेंगे। भाजपा कल्याण सिंह की पुण्यतिथि को हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाती है। आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कल्याण सिंह के बेटे और पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ और उनके पोते और शिक्षा मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे। दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी कार्यक्रम में पहुंचे। अब सीएम की बड़ी बातें पढ़िए 1- सीएम ने बसपा सुप्रीमो मायावती की तारीफ की सीएम ने कहा- बाबूजी के निधन पर हमारे लिए असहनीय क्षण था। पीएम मोदी सभी कार्यक्रमों को छोड़कर दिल्ली से सीधे लखनऊ आए और बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सामान्य शिष्टाचार के तहत पूर्व सीएम मायावती ने आकर बाबूजी को श्रद्धांजलि दी। 2- 'आदमी पद से बड़ा नहीं होता, बल्कि अपनी सोच...' सीएम ने कहा- मुझे लंबे समय तक सदैव बाबूजी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में रहने का अवसर मिला। आदमी पद से बड़ा नहीं होता, बल्कि अपनी सोच और कर्मों से होता है। अतरौली के एक सामान्य किसान परिवार में जन्म लेने वाले बाबूजी अपनी कर्मठता, मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति अडिग थे। उन्होंने देश की सेवा के भाव से काम किया। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पाठशाला में तपे हुए एक स्वयंसेवक थे। उन्होंने किसान, शिक्षक, विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और राज्यपाल के रूप में सभी महत्वपूर्ण संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन किया। 3- बाबूजी कहते थे- कल्याण सिंह टूट सकता है, लेकिन झुक नहीं सकता योगी ने कहा- हर उस भारतीय के लिए, जिसके लिए देश प्रथम है और भारत के सनातन मूल्य और आदर्श सर्वोपरि हैं, बाबूजी सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उनका जीवन सादगी, तप, साधना और संघर्ष से भरा हुआ था। वह अन्याय के खिलाफ लड़ते थे। अत्याचार का मुकाबला करते थे। उन्होंने सनातन मूल्यों की रक्षा करते हुए गांव, गरीबों, अन्नदाता किसानों, युवाओं और समाज के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। गलत काम के लिए बाबूजी पर कोई कितना भी बड़ा दबाव क्यों न बनाए, वह कभी दबाव में आकर काम नहीं करते थे। वह कहा करते थे, "कल्याण सिंह टूट सकता है, लेकिन झुक नहीं सकता।" उन्होंने जीवनभर अपने इस वचन को निभाया। 4- ‘बाबूजी सत्ता गंवाना स्वीकार किया, लेकिन रामभक्तों पर गोली नहीं चलवाई’ सीएम ने कहा- राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान उन्होंने कहा था- संघर्ष स्वीकार है और सत्ता चली जाए, यह भी स्वीकार है, लेकिन प्रभु श्रीराम का अपमान स्वीकार नहीं है। आज जब अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर देखते हैं तो सदैव बाबूजी की स्मृति हमारे अंतःकरण में उठती है। राम जन्मभूमि आंदोलन का बाबूजी ने खुलकर समर्थन किया। उन्होंने सत्ता गंवाना स्वीकार किया, लेकिन कहा कि रामभक्तों पर गोली नहीं चलेगी। 5- बाबूजी के सपनों को साकार करने में सरकार संकोच नहीं करेगी मुख्यमंत्री ने कहा- बाबूजी ने यूपी को एक पहचान दी। भारत के सनातन मूल्यों की रक्षा की। अयोध्या में गुलामी के ढांचे को समाप्त करके राम मंदिर के मार्ग को प्रशस्त किया। डबल इंजन की सरकार बाबूजी के आदर्शों पर चलेगी। उनके सपनों को साकार करने के लिए हर कदम उठाएगी। इसमें कोई संकोच नहीं करेगी। कल्याण सिंह की 5वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में कोई भी SP-SSP पब्लिक का फोन नहीं उठाते:सरकार 9 करोड़ का रिचार्ज करवाती है, 72 DM ने भी कॉल नहीं उठाई
    Next Article
    सपा नेता फूट-फूटकर रोया, बोला- SSP ने बूटों से मारा:'चोली के पीछे क्या है...' गाने पर नचवाया; मेरठ में चोटिल आंखों पर पट्‌टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment