Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सरकार आते ही रामनगर में बड़ा अस्पताल बनवाएंगे:सपा विधायक त्रिभुवन दत्त बोले– अलापुर में हेल्थ ATM लगवाया, टिकट का पक्का दावेदार हूं

    13 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकर नगर के आलापुर से समाजवादी पार्टी के विधानसभा से विधायक त्रिभुवन दत्त का कहना है कि मैंने अपने 4 साल के कार्यकाल में सड़क–बिजली, शिक्षा और चिकित्सा को लेकर खूब काम किए हैं। हेल्थ एटीएम लगवाया। किडनी के मरीजों का सीएम राहत कोष से इलाज करवाया। अब राम नगर में बड़ा अस्पताल बनवाना चाहता हूं। भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है, हाथरस जैसे कांड पूरे प्रदेश में हो रहे हैं। सपा विधायक त्रिभुवन दत्त से भास्कर रिपोर्टर ने बातचीत की, पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: अपने 4 साल के कार्यकाल में कौन से काम कराए हैं? जवाब: मैं क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए जो काम कर सकता था, वो किया है। जनता के फ्री स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हेल्थ एटीएम लगवाया। क्षेत्र के सैकड़ों लोग किडनी, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, उनका मुख्यमंत्री राहत कोष से निशुल्क इलाज करवाया। सड़क निर्माणकराया। शिक्षा संस्थाओं को पैसा दिया। मंदिर–मस्जिद और सार्वजनिक स्थान पर लाइट लगवाने का काम किया है। सवाल: ऐसा कोई बड़ा काम जो आप करना चाहते हैं? जवाब: अभी तो बहुत काम बाकी है। हम चाहते हैं कि रामनगर में एक बड़ा अस्पताल बने। लेकिन दुर्भाग्य से हम लोगों की सरकार नहीं बन पाई, इसलिए ये कार्य अधूरा रह गया। 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में जब सरकार बनेगी तो ये अस्पताल का काम पूरा होगा। राजे सुल्तानपुर में एक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार है, जिसकी एसआईटी जांच चल रही थी वह जांच भी अब खत्म हो गई है। हम विधानसभा में कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं लेकिन वह संचालित नहीं हो सका। हमारी सरकार आएगी तो इसे भी चालू किया जाएगा। सवाल: सपा से आप विधायक हैं, क्या पार्टी फिर आपको टिकट देगी? जवाब: टिकट को लेकर कुछ सोचने की जरूरत नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमें बहुत प्यार और सम्मान देते हैं। उन्होंने केवल जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश में मुझसे कहा है कि अगर कोई साथी चुनाव लड़ने लायक है तो उसे ले आइये, उसे हम उसे लड़ाने का काम करेंगे। सवाल: कानून व्यवस्था को लेकर आप क्या कहेंगे? जवाब: कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। गाजीपुर से गाजियाबाद तक नौजवान, बेरोजगार महिलाएं, व्यापारी, दलित असुरक्षित हैं। आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। दलितों के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाथरस जैसी घटनाएं प्रदेश में हो रही हैं। मेरे जिले में हर दिन लूट, हत्या और रेप की सूचनाएं मिलती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में हजारों स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली कटी:रिचार्ज न होने से परेशान, दफ्तरों के चक्कर लगा रहे लोग
    Next Article
    पुलिस ने 25 हजार का इनामी गिरफ्तार किया:गैंगस्टर एक्ट में फरार था, हाथरस का रहने वाला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment