Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सांसद हरेन्द्र मलिक का बड़ा वादा:2027 में स्मार्ट मीटर हटेंगे, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 24 घंटे में गन्ना भुगतान

    3 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद हरेन्द्र मलिक ने सोमवार को 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़े राजनीतिक ऐलान किए। उन्होंने कहा कि यदि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनती है, तो स्मार्ट मीटर हटाए जाएंगे, आम जनता को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी और गन्ना किसानों को 24 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। सांसद मलिक ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिजली बिल मिल रहे हैं और छोटी बकाया राशि पर भी कनेक्शन काटे जा रहे हैं। मलिक ने कहा कि प्रदेश की जनता इन नीतियों से परेशान है और 2027 के चुनाव में इसका जवाब देगी। सपा नेताओं ने यह भी संकेत दिया कि इन मुद्दों को लेकर जल्द ही मुज़फ़्फ़रनगर में एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी रणनीति पर पार्टी स्तर पर काम चल रहा है। इस दौरान युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र उर्फ बॉबी त्यागी और वरिष्ठ नेता सोमपाल भाटी सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने भी स्मार्ट मीटर और अन्य जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं के सड़कों पर उतरने की बात कही। गन्ना किसानों के मुद्दे पर सांसद मलिक ने कहा कि प्रदेश की कई चीनी मिलों पर किसानों का भुगतान लंबित है और सरकार इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ चीनी मिलों के सामने कानून भी अप्रभावी दिख रहा है। मलिक ने आश्वासन दिया कि सपा सरकार बनने पर किसानों के हित में ऐसा कानून बनाया जाएगा, जिससे तय समयसीमा के भीतर भुगतान अनिवार्य हो सके। वहीं, उन्होंने राज्य सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल पर भी गंभीर आरोप लगाए। मलिक ने कहा कि पुलिस पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है, जिसके चलते बेकसूर लोगों को फंसाया जा रहा है और असली आरोपियों को बचाया जा रहा है। उन्होंने रुड़की चुंगी पुलिस चौकी से जुड़े एक तमंचा बरामदगी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि “निर्दोष को जेल भेज दिया गया, जबकि असली दोषियों को छोड़ दिया गया।” हालांकि उन्होंने यह भी माना कि एक अन्य मामले में एसपी सिटी अमृत जैन के हस्तक्षेप से सही कार्रवाई हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में दो अवैध बालू ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी गईं:आईटीआई चौकी में खड़ा कराकर आगे की कार्रवाई शुरू
    Next Article
    कांग्रेस ने परिवहन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया:रामपुर में बसों के डिपो में प्रवेश न होने से यात्रियों को हो रही परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment