Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने परिवहन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया:रामपुर में बसों के डिपो में प्रवेश न होने से यात्रियों को हो रही परेशानी

    3 hours ago

    2

    0

    रामपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे परिवहन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। रोडवेज बसों के डिपो में प्रवेश न करने और यात्रियों को हो रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण यात्रियों को भीषण गर्मी में घंटों सड़क किनारे बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सूचना के बावजूद कार्यालय में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखी। नेताओं ने इसे जनता की समस्याओं के प्रति विभाग की संवेदनहीनता बताया। बाद में ज्ञापन विभागीय लिपिक को सौंपा गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित” ने कहा कि रामपुर की जनता लंबे समय से परिवहन व्यवस्था की अव्यवस्था का सामना कर रही है। रोडवेज को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा उन्होंने बताया कि अधिकांश बसें डिपो के अंदर आने के बजाय बाईपास से निकल जाती हैं, जिससे यात्रियों को बस पकड़ने के लिए मुरादाबाद तक जाना पड़ता है। शर्मा ने विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और दूरदराज के यात्रियों को हो रही परेशानी पर जोर दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध वाहन संचालित हो रहे हैं, जिससे रोडवेज को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सभी बसों का डिपो में प्रवेश अनिवार्य किया जाए और यात्रियों के लिए शीतल पेयजल तथा छाया की समुचित व्यवस्था की जाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी परिवहन निगम और जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान नगराध्यक्ष बाकर अली खां, नोमान मुमताज़ खां, चितरंजन प्रसाद, फरीद खां, जमील मियां, मोहम्मद ज़की, इमरान अहमद, कपिल चौधरी, राजेश लोधी, सूरज कश्यप, सरताज़, असलम खां, रामकिशोर लोधी और फहीम पहलवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा सांसद हरेन्द्र मलिक का बड़ा वादा:2027 में स्मार्ट मीटर हटेंगे, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 24 घंटे में गन्ना भुगतान
    Next Article
    प्रधानमंत्री मोदी की हरदोई में जनसभा कल:भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने की अंतिम समीक्षा बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment