Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही ने बच्ची के साथ रेप कर हत्या किया:गोरखपुर कोर्ट में पीड़िता के पिता के बयान दर्ज, 24 अगस्त को अगली सुनवाई

    9 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर जिला अस्पताल से सिपाही ने 10 साल की बच्ची को अगवाकर रेप और हत्या किया। इस मामले में कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है। गुरुवार को पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत में मृतका के पिता के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान आरोपी के वकील ने पिता से सवाल-जवाब किए। कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई। मामले में अगली सुनवाई की तारीख 24 अगस्त तय की गई है। इस केस में पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए बार काउंसिल के सदस्य और सीनियर एडवोकेट मधुसूदन त्रिपाठी ने खुद पैरवी की कमान संभाली है। 187 पन्नों के सबूतों पर टिकी जांच पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद अदालत में 187 पेजों का चार्जशीट दाखिल किया था। इसके आधार पर कोर्ट ने 12 अगस्त को मुख्य आरोपी अभिषेक यादव के खिलाफ जुर्म के आरोप तय किए थे। इसके बाद से ही गवाहों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में वारदात वाली जगह और आसपास के सीसीटीवी फुटेज, बच्ची की बहन के बयान के साथ-साथ कई तकनीकी और परिस्थितिजन्य सबूत शामिल किए हैं। DNA रिपोर्ट आना बाकी पुलिस के मुताबिक, फॉरेंसिक लैब से डीएनए और बॉयोलॉजिकल सैंपलों की कुछ साइंटिफिक रिपोर्ट आना अभी बाकी है। यह रिपोर्ट मिलते ही उसे सप्लीमेंट्री चार्जशीट के जरिए अकोर्ट में पेश कर दिया जाएगा। फिलहाल गवाहों की गवाही और मौजूदा सबूतों के आधार पर केस का ट्रायल चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में बेकाबू बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:आटा चक्की जाते समय नशेड़ी बाइक सवार ने रौंदा, परिजनों में कोहराम
    Next Article
    आगरा में पेटीज को लेकर चले लात-घूंसे:सिनेमा हॉल में दर्शक ने कहा-ये ठंडी है, तो कैंटीन कर्मचारियों ने गिराकर पीटा; सिर-पैर में लगी चोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment