Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही ने नाबालिग से रेप कर धर्मांतरण कराया:बाराबंकी में दो बार अबॉर्शन, चलती कार में दोस्त से जबरन शादी कराई

    1 day ago

    1

    0

    बारांबकी में एक सिपाही ने 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप किया। लड़की गर्भवती हो गई तो दवा खिलाकर उसका अबॉर्शन करा दिया। मामला बढ़ा तो मौलाना की मदद से चलती कार में दोस्त के साथ उसका निकाह करवा दिया। नाबालिग की मां ने गुरुवार रात एसपी विजय वर्गीय से मुलाकात करके मामले की शिकायत की। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से सिपाही और उसके साथी मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी के निर्देश पर फतेहपुर कोतवाली में सिपाही, मौलाना समेत 4 नामजद और 8 अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मां बोली- सिपाही ने बेटी को पैसे का लालच देकर फंसाया नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया- मेरे पति की कई साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। मैं अपनी 16 साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रहती हूं। बेटी ने 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसकी पढ़ाई छूट गई है। मेरी बेटी का साल 2024 फतेहपुर कोतवाली में तैनात सिपाही आसिफ से संपर्क हुआ। आसिफ ने उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। कई बार फोन पर इसके लिए दबाव बनाया। उसने बेटी की गरीबी हालत का फायदा उठाकर पैसों का लालच दिया। उसे धर्मांतरण करने के लिए उकसाने लगा। सऊदी के युवक से इंस्टाग्राम पर हुई लड़की की दोस्ती बेटी के न मानने पर आसिफ ने सऊदी में रह रहे जावेद को मेरी बेटी का नंबर दे दिया। वह फतेहपुर के ही बसारा गांव का रहने वाला है। जावेद ने मेरी बेटी को धर्मांतरण के लिए उकसाना शुरू कर दिया। धीरे धीरे उसने मेरी बेटी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती बढ़ा ली। उसका ब्रेनवाश कर धर्मांतरण के लिए तैयार कर लिया। 2 जनवरी, 2026 को जावेद सऊदी से लौटा और बेटी को फुसलाकर अपने साथ ले गया। जहां एक कमरे में उसने बेटी के साथ रेप किया। उसे कुरान पढ़ाकर बताया कि मुस्लिम धर्म सबसे ऊपर होता है। इसके बाद से जावेद और आसिफ मिलकर बेटी के साथ रेप करने लगे। इस दौरान मेरी बेटी दो बार गर्भवती भी हो गई। आरोपियों ने दवा खिलाकर उसका अबॉर्शन करवा दिया। मौलाना ने कार में जबरन निकाह पढ़वाया लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि जावेद सिपाही आसिफ के कहने पर मेरी बेटी को अपने जीजा के साथ मौलाना के यहां ले गया। जहां मसौली बाजार स्थित मजार पर एक कार के अंदर मौलाना ने 7-8 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मेरी बेटी का निकाह जावेद से जबरन करवा दिया। कोतवाल अमित कुमार ने बताया- पीड़िता और उसकी मां की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों और आठ अन्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है । ------------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- गोरखपुर में बाढ़ खंड के एक्सईएन पर थप्पड़ बरसाए, VIDEO:काला हेलमेट पहनकर हमलावर आए, 6 पर FIR गोरखपुर के बाढ़ खंड कार्यालय में अधिशासी अभियंता के साथ मारपीट करने और जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। कार्यालय में करीब 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना कैद हो गई है। इसमे अधिशासी अभियंता पर काला हेलमेट पहने युवक के साथ अन्य लोग थप्पड़ बरसाते नजर आ रहे हैं। इस मामले में 2 नामजद समेत 6 के खिलाफ हत्या की कोशिश करने की धारा में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 2 की मौत-2 लापता:शवों के चीथड़े उड़े, 100 मीटर दूर गिरे हाथ-पैर और सिर; घरों की दीवारें हिलीं
    Next Article
    काशी में रेलवे अफसर को CBI पकड़कर ले गई:कारोबारी से 1.70 लाख रुपए रिश्वत ली, मोबाइल-लैपटॉप जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment