Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में रेलवे अफसर को CBI पकड़कर ले गई:कारोबारी से 1.70 लाख रुपए रिश्वत ली, मोबाइल-लैपटॉप जब्त

    1 day ago

    1

    0

    यूपी के वाराणसी में CBI ने रेलवे के एक सीनियर अफसर को छापेमारी कर पकड़ा है। उन पर फर्नीचर कारोबारी से बिल पास करने के लिए 1.70 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। कारोबारी की शिकायत पर गुरुवार शाम CBI ने DRM ऑफिस और अफसर के आवास पर एक साथ छापेमारी की। टीम ने परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों से पूछताछ की। CBI ने आरोपी अफसर नितेश अग्रवाल को हिरासत में ले लिया। उनका मोबाइल, लैपटॉप और कुछ फाइलों को भी कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि उनके घर से कुछ रुपयों की बरामदगी भी हुई है। नितेश बनारस रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (सीनियर DMM) हैं। वह यहां 3 साल से तैनात थे। 2 महीने पहले रेलवे कर्मियों ने शिकायत की थी नीतेश अग्रवाल के पास पूरे मंडल के रेलवे कर्मचारियों को ड्रेस-जूते आदि उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी थी। इसके अलावा, आवश्यक उपकरणों, स्पेयर पार्ट्स और अन्य जरूरी सामान की स्थानीय स्तर पर खरीद जैसी जिम्मेदारी थी। सूत्र बताते हैं कि करीब 2 महीने पहले रेलवे यूनियन ने भी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम से शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि रेलवे कर्मियों के लिए जो ड्रेस और जूते खरीदे जा रहे हैं। उनकी क्वालिटी ठीक नहीं है। उनमें डिफेक्ट है। जिस कंपनी को टेंडर दिया गया है, उससे अफसरों का कमीशन सेट है। इसके बाद रेलवे बोर्ड की विजिलेंस टीम ने शिकायतों के आधार पर आरोपों की जांच की थी। फिर जांच रिपोर्ट सीबीआई को भेज दी। इस रिपोर्ट से मिले इनपुट के बाद लखनऊ सीबीआई टीम ने गुरुवार को नितेश के घर और आवास पर छापा मारा था। ………….. ये खबर भी पढ़िए- यूपी में कॉकरोच पार्टी के समर्थन में वकील-छात्र सड़क पर:मेरठ में अर्थी निकालकर विरोध, लखीमपुर में SDM को छात्रों ने गुलाब दिए यूपी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में शुक्रवार को छात्र और वकील सड़क पर उतर आए हैं। प्रयागराज में वकीलों ने जुलूस निकाला। उन्होंने कहा, "जिन पर लाठियां बरसाई गईं, वे हमारे बच्चे हैं। अब लड़ाई सड़कों पर होगी।" मेरठ में सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। लखीमपुर में छात्र हाथों में तिरंगा और पोस्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने SDM को गुलाब के फूल देकर विरोध दर्ज कराया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिपाही ने नाबालिग से रेप कर धर्मांतरण कराया:बाराबंकी में दो बार अबॉर्शन, चलती कार में दोस्त से जबरन शादी कराई
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:राममंदिर ट्रस्ट का CEO बनने के लिए 34 सवाल पूछे, बताना होगा कि कट्‌टर हिंदू है या आस्थावान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment