Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सात माह की मासूम की मौत:इटावा स्टेशन पर उतारकर अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    7 hours ago

    1

    0

    इटावा। दिल्ली से बिहार लौट रहे एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सफर के दौरान सात माह की मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। बच्ची को तेज बुखार आने के बाद परिजनों ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही इटावा जंक्शन पर आरपीएफ सक्रिय हो गई और ट्रेन रुकवाकर बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। दिल्ली से बिहार लौट रहा था परिवार बिहार के सासाराम जनपद के थाना रोहतास क्षेत्र के ग्राम चिनारी निवासी गुलशन आरा अपनी बहू बेबी खातून पत्नी वसीम, बेटी अल्फिया नाज, तीन वर्षीय पोती अमेरा और सात माह की पोती अक्सा के साथ दिल्ली दवा लेने गई थीं। मृत बच्ची के पिता वसीम चेन्नई में वेल्डिंग का काम करते हैं। मंगलवार को परिवार दिल्ली के सराय काले खां से मुगलसराय जाने के लिए गाड़ी संख्या 12820 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-6 में सवार हुआ था। 4 तस्वीरें देखिए… सफर के दौरान बिगड़ी हालत ट्रेन यात्रा के दौरान अचानक सात माह की मासूम अक्सा को तेज बुखार आ गया। कुछ ही देर में उसकी हालत और खराब होने लगी। घबराए परिजनों ने तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही इटावा जंक्शन पर आरपीएफ को अलर्ट किया गया। मंगलवार दोपहर ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंची, जहां आरपीएफ टीम पहले से मौजूद थी। आरपीएफ ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया ट्रेन रुकते ही आरपीएफ कांस्टेबल श्याम पाल सिंह और अन्य जवानों ने परिवार को ट्रेन से नीचे उतारा। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से बच्ची को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। चलती ट्रेन में बच्ची की मौत से मां बेबी खातून, दादी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरपीएफ ने मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दे दी है। परिवार ने बताया कि बच्ची को पहले बुखार आया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता ने TMC सांसद का सिर काटने की धमकी:1 करोड़ इनाम की घोषणा पर सयोनी घोष ने PM से पूछा सवाल
    Next Article
    रामनाथ कॉलोनी में दूषित पानी की आपूर्ति:रामपुर में निवासियों ने शिकायत की, ईओ ने जांच का आश्वासन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment