Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुप्रीम कोर्ट का CJP, कांग्रेस, AAP-AISA को नोटिस:जंतर-मंतर और रामलीला मैदान पर प्रदर्शन का मामला; व्यापारियों का 11 हजार करोड़ के नुकसान का दावा

    18 hours ago

    1

    0

    सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पिछले महीने हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) को नोटिस जारी किया है। दिल्ली किराना कमेटी और दिल्ली आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट एसोसिएशन ने याचिका में कहा कि जंतर-मंतर और रामलीला मैदान में प्रदर्शनों से व्यापारियों के कारोबार को नुकसान पहुंचा है। रामलीला मैदान के आसपास कई बड़े थोक बाजार हैं, इसलिए यहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग और SIR के विरोध में CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर मार्च बुलाया था। वहीं, कांग्रेस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान पर प्रदर्शन किया था। रैली के बाद व्यापारी संगठनों ने दावा किया था कि उन्हें करीब 11 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। पिछले दिनों दिल्ली में हुए बड़े प्रदर्शन 1. कॉकरोच का जंतर-मंतर मार्च कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट ने 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के विरोध में प्रदर्शन बुलाया था। दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी थी। इस दौरान पुलिस ने शहर में बैरिकेडिंग की थी। 45 मेट्रो स्टेशन बंद थे और 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दीपके को विमान से हिरासत में लिया गया था, अगले दिन छोड़ दिया गया। 2. I.N.D.I.A. गठबंधन की रैली एक नवंबर को सोनिया समेत राहुल, प्रियंका, अखिलेश, ममता और तेजस्वी बाकी नेताओं के साथ रामलीला मैदान पहुंचे थे। INDIA गठबंधन का 'चलो दिल्ली' मार्च कनॉट प्लेस के मिंटो रोड जंक्शन से शुरू हुआ। काफिले में कई गाड़ियां थीं। कार्यकर्ता सड़क पर पैदल चले। कॉकरोच पार्टी ने जंतर-मंतर पर 36 दिन प्रदर्शन किया था कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जून से 25 जुलाई तक NEET पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन किया था। 36 दिन तक चले इस प्रदर्शन के दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे। 20 जुलाई को CJP ने संसद तक का मार्च भी किया था। 25 जुलाई को प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया था। ----------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा, विपक्ष ने चुनाव आयुक्तों से 48 सवाल पूछने की इजाजत मांगी थी सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को चुनाव आयोग और SIR से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई होनी थी, लेकिन अब यह 9 दिसंबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस समेत INDIA ब्लॉक की दो नई अर्जियों पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। पहली याचिका 12 अक्टूबर को दायर की गई थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बॉम्बे हाईकोर्ट की BMC को फटकार:VIP के लिए सड़कें चमकाईं, जनता को यह सुविधा क्यों नहीं; ब्रिटिश प्रिंस के दौरे पर हुई थी सफाई
    Next Article
    दिग्गी बोले, CEC चढ़ावा चोरी में भी शामिल:कहा-राम मंदिर के लिए 2 की जमीन 18 करोड़ में खरीदी; ज्ञानेश जन्मभूमि न्यास में ट्रस्टी भी थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment