Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संपूर्ण समाधान दिवस में 151 शिकायतें, 5 का निस्तारण:DM ने राजस्व-भूमि विवादों में संयुक्त टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। रसूलाबाद तहसील में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समाधान दिवस संपन्न हुआ, जिसमें कुल 151 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से राजस्व और भूमि विवाद से संबंधित मामलों में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। शेष शिकायतों को तय समय सीमा में निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस, तहसील दिवस, जनप्रतिनिधियों के संदर्भ और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का भी समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक कार्यदिवस सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से जनसुनवाई करें और शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशीलता से पेश आएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, उप जिलाधिकारी रसूलाबाद सर्वेश कुमार और तहसीलदार सहित कई अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर के कृष्णानगर कालोनी में बिजली संकट पर प्रदर्शन:सभासद के नेतृत्व में लोगों ने अधिशासी अभियंता से की मुलाकात
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में BBA छात्र को गोली मारने वाला गिरफ्तार:पिस्टल और कारतूस बरामद, अन्य हमलावरों की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment