Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पोर्ट्स अपडेट:ISSF वर्ल्ड कप में ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर को ब्रॉन्ज

    1 day ago

    1

    0

    हांगझोउ में चल रहे ISSF वर्ल्ड कप में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार (27 जुलाई) को विमेंस 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत की ईशा सिंह ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। ई शा सिंह के गोल्ड और मनु भाकर के ब्रॉन्ज के साथ मौजूदा टूर्नामेंट में भारत ने कुल तीन मेडल अपने नाम कर लिए हैं। इससे पहले भारतीय निशानेबाज सैन्यम ने विमेंस की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर जीतकर भारत का खाता खोला था। हांगझोउ वर्ल्ड कप में चीन अब तक 14 पदक जीत चुका है, जबकि भारत तीन पदकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान नजमुल हुसैन शांतो को सौंपी गई है। बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम में ऑलराउंडर सौम्य सरकार को शामिल किया गया है। सौम्य आखिरी बार 2021 में टेस्ट फॉर्मेट में खेले थे। दूसरी तरफ, 2023 की WTC चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर चुकी है। पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम : नजमुल हुसैन शंतो (कप्तान), सौम्य सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, अमीत हसन, जाकिर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज (उप-कप्तान), तैजुल इस्लाम, तास्किन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, इबादत हुसैन चौधरी, मुश्फिक हसन। डूरंड कप 2026 में खेल सकते हैं एक्टर टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ डूरंड कप 2026 के 135वें एडिशन से अपना फुटबॉल डेब्यू कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 36 साल के एक्टर को टूर्नामेंट के लिए मुंबई एफसी के स्क्वॉड में रजिस्टर किया गया है। वे 11 अगस्त को शिलॉन्ग में खेले जाने वाले आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में मैदान पर उतर सकते हैं। डूरंड कप एशिया की सबसे पुराना और दुनिया की तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है। ग्लासगो में ब्रॉन्ज जीतने वाले झांडू कुमार का दिल्ली में स्वागत ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता खोलने वाले 28 साल के पैरा पावरलिफ्टर झांडू कुमार का दिल्ली लौटने पर जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने मेंस के हेवीवेट कैटेगरी में 130.9 पॉइंट्स के साथ ऐतिहासिक कांस्य पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया। एयरपोर्ट पर परिवार, प्रशंसकों और अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, हालांकि झांडू ने स्वर्ण पदक न जीत पाने पर थोड़ी मायूसी भी जाहिर की। स्वदेश लौटने पर प्रशंसकों से मिले प्यार के लिए झांडू ने सभी का आभार जताया। चंडीगढ़ में इंडिया हॉकी 360 फेस्टिवल 1-2 अगस्त को चंडीगढ़ में इंडिया हॉकी 360 फेस्टिवल होगा। इस आयोजन को NHL, वैंकूवर कैनक्स, बाउर हॉकी और आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IHAI) का समर्थन मिला है। फेस्टिवल का मकसद भारत में आइस हॉकी और रोलर हॉकी को बढ़ावा देना है। इसमें भारतीय खिलाड़ियों और कोचों को अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से ट्रेनिंग और अनुभव साझा करने का मौका मिलेगा। 1 अगस्त को नेक्सस एलांते मॉल में 'ट्राई बॉल हॉकी' एक्टिविटी होगी, जबकि 2 अगस्त को सेक्टर-10 रिंक में कोचिंग और प्लेयर क्लिनिक का आयोजन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉमनवेल्थ गेम्स का पांचवां दिन:निरुपमा देवी सेरम और हरजिंदर कौर गोल्ड के लिए उतरेंगी; भारतीय खिलाड़ी 5 खेलों में चुनौती देंगे
    Next Article
    पहले टेस्ट में मसूद के नाबाद 88 रन, पाकिस्तान 199/3:वेस्टइंडीज पहली पारी में 311 पर ऑलआउट; मो. अली ने लिए 4 विकेट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment