Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पोर्ट्स अपडेट्स- अश्विन यूरोप लीग में कप्तान और मेंटर बने:न्यूजीलैंड की वनडे टीम घोषित, ब्रूक बोले- वैभव सूर्यवंशी के लिए खास रणनीति बनाई

    1 day ago

    1

    0

    पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग (ETPL) के पहले सीजन में डबलिन गार्डियंस की ओर से खेलेंगे। 39 साल के अश्विन टीम के कप्तान और मेंटर दोनों की भूमिका निभाएंगे। डबलिन फ्रेंचाइजी के मालिक पूर्व भारतीय कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ हैं। खिलाड़ी ड्राफ्ट 2 जुलाई को होगा, जबकि टूर्नामेंट 26 अगस्त से 20 सितंबर तक आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड में खेला जाएगा। ETPL यूरोप की पहली ICC मान्यता प्राप्त मल्टी-कंट्री फ्रेंचाइजी टी-20 लीग है। टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा लेंगी- डबलिन गार्डियंस, एम्स्टर्डम फ्लेम्स, रॉटरडैम डॉकर्स, बेलफास्ट आयरिश वुल्व्स, एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स, ग्लासगो कॉस्मिक्स। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को 11 जुलाई से वेस्टइंडीज में होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। 26 साल के तेज गेंदबाज मैट फिशर को पहली बार जगह मिली है। जैकब डफी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद वापसी कर रहे हैं। मिशेल सैंटनर एक बार फिर व्हाइट-बॉल टीम की कप्तानी करेंगे। स्पिन विभाग में उनके साथ माइकल ब्रेसवेल, जेडन लेनॉक्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट होंगे। टॉम लैथम विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। पेस अटैक में जैकब डफी, मैट फिशर, क्रिस्टियन क्लार्क, बेन सियर्स और नाथन स्मिथ के नाम हैं। काइल जैमीसन, मैट हेनरी और विल ओरूर्के को आराम दिया गया है। ब्लेयर टिकनर टखने की सर्जरी के कारण उपलब्ध नहीं हैं। डेवोन कॉनवे इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद परिवार के साथ समय बिताने के लिए इस दौरे पर नहीं जाएंगे। टीम: मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे, निक केली, टॉम लैथम, जेडन लेनॉक्स, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और विल यंग। ब्रूक बोले- सूर्यवंशी की बैटिंग को डीटेल स्टडी किया इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने कहा कि उनकी टीम ने युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का सामना करने के लिए खास रणनीति तैयार कर ली है। हालांकि 15 वर्षीय सूर्यवंशी के टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। मैच से पहले ब्रूक ने कहा कि इंग्लैंड के सपोर्ट स्टाफ ने सूर्यवंशी की बैटिंग को डीटेल स्टडी किया है। उन्होंने कहा, 'हमने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। उम्मीद है कि वह काम करेगी। पर्दे के पीछे काफी मेहनत की गई है, ताकि यह समझा जा सके कि उन्हें उनकी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने से कैसे रोका जाए।' भारतीय टीम बुधवार को चेस्टर ली स्ट्रीट में सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि क्या 15 साल बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मिलता है। रोहित यादव ने इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैपियनशिप में 87.05 मीटर भाला फेंका 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो में एक न्यू रिकॉर्ड देखने को मिला है। भारतीय खिलाड़ी रोहित यादव ने जेवलिन थ्रो में (87.05) मीटर का थ्रो फेका। इसके साथ रोहित ने गोल्ड मेडल को अपने नाम कर लिया। इसके साथ उन्होंने एशियन गेम्स 2026 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। यह एथलेटिक्स चैपियनशिप कलिंगा स्टेडियम में खेली जा रही थी। रविवार को रोहित यादव इस सीजन में भारत की तरफ से सबसे लंबा थ्रो करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    80 वर्षीय बुजुर्ग की 18 हजार फीट से स्काई डाइविंग,VIDEO:ऑस्ट्रेलिया में हाथों में तिरंगा लेकर कूदे; बोले- हम हरियाणवी, किसी से नी डरते
    Next Article
    बेन स्टोक्स के शानदार क्रिकेट करियर पर एक नजर:टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाकर रिटायर हुए स्टोक्स

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment