Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पोर्ट्स अपडेट्स- स्टोक्स-एटकिंसन की इंग्लैंड टीम में वापसी:IPL प्लेयर पोरेल पर शादी झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप; लाइव स्क्रीनिंग के दौरान एक की मौत

    1 day ago

    1

    0

    इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की टीम में वापसी हुई है। इनके अलावा विकेटकीपर जेमी स्मिथ और स्पिनर शोएब बशीर को भी मौका मिला है। दूसरे टेस्ट में खेलने वाले जेम्स रियू, जॉर्डन कॉक्स, मैथ्यू फिशर और सॉनी बेकर को बाहर किया गया है। इंग्लैंड ने कुल 4 बदलाव किए हैं। स्टोक्स और एटकिंसन पहले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद टीम के कर्फ्यू नियम तोड़ने के कारण दूसरे टेस्ट में नहीं खेले थे। दोनों खिलाड़ियों का नाम एक नाइटक्लब में हुई घटना से जुड़ा था, जिसके बाद ECB ने जांच शुरू की थी। हालांकि जांच में पाया गया कि हिंसक घटना के लिए खिलाड़ियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। ECB के मुताबिक स्टोक्स किसी झगड़े में शामिल नहीं थे, जबकि एटकिंसन पर बिना उकसावे के हमला हुआ था और उन्होंने कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की थी। इंग्लैंड की प्लेइंग-11- बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और शोएब बशीर अभिषेक पोरेल पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप बंगाल और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के खिलाफ पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के मोगरा थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि पोरेल ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, बाद में शादी से इनकार कर दिया और मारपीट व धमकी भी दी। शिकायत के मुताबिक दोनों पिछले तीन साल से रिश्ते में थे, लेकिन पिछले साल से उनके बीच मतभेद शुरू हो गए। महिला और उसकी मां ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। वहीं, 23 साल के अभिषेक पोरेल ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि आरोप पूरी तरह झूठे हैं और अभी तक पुलिस ने उनसे संपर्क नहीं किया है। पोरेल ने कहा, मैं इस समय अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं, इसलिए ऐसी बातें सामने आ रही हैं। पुलिस जांच पूरी होने के बाद मैं इस मामले पर विस्तार से बात करूंगा। अभिषेक पोरेल 2023 से IPL में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। उन्होंने पिछले सीजन चार पारियों में 108 रन बनाए थे। पोरेल ने 2021-22 सीजन में बंगाल के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था और अब तक 32 फर्स्ट क्लास तथा 23 लिस्ट-ए मैच खेल चुके हैं। भगदड़ में एक की मौत FIFA वर्ल्ड कप में जॉर्डन और अल्जीरिया के मैच की लाइव स्क्रीनिंग के दौरान जॉर्डन की राजधानी अम्मान में भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक फैन की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए। लोकल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जॉर्डन पहली बार FIFA वर्ल्ड कप में खेल रहा है। इस वजह से देशभर में भारी उत्साह था। लाइव स्क्रीनिंग में भी भारी भीड़ जुटी थी। इस मैच में अल्जीरिया ने जॉर्डन को 2-1 से हरा दिया। इसके साथ ही टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। नीतीश रेड्डी चोट के कारण आयरलैंड टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यांश शेडगे को मौका टीम इंडिया के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण आयरलैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। पीटीआई के मुताबिक, अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज के दौरान उनके बाएं जांघ की मांसपेशी में चोट लगी थी। इसके चलते वह आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे, जबकि इंग्लैंड दौरे से भी उनके बाहर रहने की आशंका है। नीतीश को स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बैकअप के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि हार्दिक भी जांघ की मांसपेशी चोट की समस्या से जूझ रहे हैं और फिलहाल पूरी क्षमता से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में नीतीश का बाहर होना टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बन गया है। BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में हुई एमआरआई जांच में नीतीश के बाएं जांघ की मांसपेशी में सूजन की पुष्टि हुई है। उन्हें आगे की जांच और रिहैब के लिए बेंगलुरु बुलाया गया है। उनकी रिकवरी में कम से कम चार सप्ताह लग सकते हैं। इसी वजह से आयरलैंड सीरीज के बाद होने वाले इंग्लैंड दौरे पर उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है। 23 साल के नीतीश भारत के लिए 10 टेस्ट, 6 वनडे और 4 टी-20 मैच खेल चुके हैं। माना जा रहा है कि हाल में गेंदबाजी की रफ्तार बढ़ाने के प्रयास के दौरान उनके शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ा, जिससे यह चोट गंभीर हो गई। स्पोर्ट्स की अन्य खबरें फीफा वर्ल्ड कप में मिस्र की टीम को सिएटल में रुकने की अनुमति नहीं मिली फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरान के खिलाफ होने वाले अपने आखिरी ग्रुप मैच से पहले मिस्र की फुटबॉल टीम को बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा अधिकारियों ने टीम को वैंकूवर से सीधे सिएटल जाकर वहीं रुकने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अब मिस्र की टीम को अपने ट्रेनिंग बेस स्पोकेन लौटकर तैयारी करनी होगी। मिस्र ने रविवार को वैंकूवर में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर वर्ल्ड कप इतिहास की पहली जीत दर्ज की थी। इसके बाद टीम प्रबंधन खिलाड़ियों की थकान कम करने और बेहतर तैयारी के लिए सीधे सिएटल में रुकना चाहता था, लेकिन सुरक्षा कारणों से यह अनुरोध मंजूर नहीं किया गया। इजिप्टियन फुटबॉल एसोसिएशन (EFA) के अनुसार, टीम का डेलिगेशन अब सिएटल से करीब 280 मील (450 किमी) दूर स्थित स्पोकेन लौटेगा और वहीं से ईरान के खिलाफ मुकाबले की तैयारी करेगा। मैदान पर मिस्र का प्रदर्शन शानदार रहा। ग्रुप G के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने फिन सुरमन के गोल से शुरुआती बढ़त बनाई थी और हाफ टाइम तक 1-0 से आगे था। दूसरे हाफ में मिस्र ने जोरदार वापसी की। 60वें मिनट में मुस्तफा जिको ने बराबरी दिलाई, फिर 70वें मिनट में कप्तान मोहम्मद सलाह ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। 82वें मिनट में ट्रेजेगुए ने तीसरा गोल दागकर मिस्र की 3-1 से जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ मिस्र नॉकआउट में पहुंचने के बेहद करीब है। टीम का अगला मुकाबला शुक्रवार को ईरान से होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत की श्री चरणी दुनिया की नंबर-1 टी-20 गेंदबाज बनी:विमेंस वर्ल्डकप में 10 विकेट ले चुकीं, बैटिंग में मंधाना टॉप-5 में
    Next Article
    विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत:पाकिस्तान को 113 रन से हराया,पेरी-वोल की 100+ रन की पार्टनरशिप

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment