Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पोर्ट्स अपडेट्स:विकेटकीपर केएस भरत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, 7 टेस्ट खेले

    19 hours ago

    1

    0

    भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत ने टेस्ट डेब्यू के तीन साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने भारत के लिए 7 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 2023 का WTC फाइनल भी शामिल है। वे रणजी ट्रॉफी के इतिहास में तिहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर भी हैं। ऋषभ पंत के चोटिल होने पर उन्हें मौका मिला था। उन्होंने अपना आखिरी मैच फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा- 'देश के लिए खेलना सम्मान की बात है।' उन्होंने राहुल द्रविड़, विराट कोहली और रोहित शर्मा का विशेष आभार जताया। बांग्लादेश के तेज गेंदबाजी कोच शॉन टैट ने इस्तीफा दिया पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शॉन टैट ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाजी कोच का पद छोड़ दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, टैट ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए आपसी सहमति से इस्तीफा दिया। टैट का कॉन्ट्रैक्ट 2027 वर्ल्ड कप तक का था, जिसे उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया है। बांग्लादेश को यह झटका 9 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही घरेलू सीरीज से ठीक पहले लगा है। इस दौरे पर 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेले जाएंगे। टैट के जाने के बाद बांग्लादेश के पूर्व तेज गेंदबाज तल्हा जुबैर को टीम का नया कोच बनाया जा सकता है। राशिद के टेस्ट खेलने पर अफगान कप्तान बोले- यह सेलेक्टर्स और उनके बीच का मामला अफगान कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि स्टार स्पिनर राशिद खान दोबारा टेस्ट खेलेंगे या नहीं, यह फैसला उनके और सेलेक्टर्स के बीच का है। भारत के खिलाफ इकलौता टेस्ट मैच 6 जून से शुरु हो रहा है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहीदी ने साफ किया कि उन्होंने इस बारे में राशिद से कोई निजी बातचीत नहीं की है। राशिद की सेलेक्टर्स से चर्चा हुई है और वे इस पर ज्यादा बात नहीं करना चाहते। राशिद ने अब तक खेले 6 टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 विकेट चटकाए हैं। चोदेन विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 'टाइम आउट' होने वाली पहली खिलाड़ी मलेशिया के मंटिन में खेले जा रहे एसीसी (ACC) प्रीमियर कप में विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास का पहला 'टाइम आउट' मामला सामने आया है। भूटान की बैटर रित्शी चोदेन नेपाल के खिलाफ मैच में तय समय से देरी से क्रीज पर पहुंचीं, जिसके बाद अंपायरों ने उन्हें आउट करार दिया। हालांकि, नेपाल क्रिकेट बोर्ड (CAN) ने इस फैसले पर असंतोष जताया है और खेल भावना के विपरीत बताते हुए माफी मांगी है। क्रीज पर पहुंचने में रित्शी को लगे 90 सेकंड से ज्यादा भूटान की ओपनर बैटर न्गावांग चोदेन मैच की पहली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए (गोल्डन डक) आउट हो गईं। उनके आउट होने के बाद अगली बैटर रित्शी चोदेन को मैदान पर आना था, लेकिन वह बल्लेबाजी के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थीं। रित्शी को क्रीज तक पहुंचने में 90 सेकंड से ज्यादा का समय लग गया। भरत ने भारत के लिए खेले 7 टेस्ट मैच 32 साल के भरत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर संन्यास की जानकारी दी। केएस भरत ने साल 2023 से 2024 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अपने करियर में कुल 7 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 20.09 की औसत से 221 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उनका उच्चतम स्कोर 44 रन रहा है। वे लंबे समय तक रिजर्व विकेटकीपर के रूप में टीम के साथ जुड़े रहे थे। केएस भरत ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने होम ग्राउंड विशाखापट्टनम में खेला था। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जन्मे केएस भरत ने लंबे डोमेस्टिक करियर के बाद भारतीय टीम में जगह बनाई थी। उन्होंने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अपने इंटरनेशनल टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का बने हिस्सा साल 2023 में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले में केएस भरत भारतीय टीम के मुख्य विकेटकीपर थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस खिताबी मुकाबले में उन्हें चोटिल ऋषभ पंत की जगह टीम में शामिल होने का मौका मिला था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हटे:रोहित की फिटनेस पर भी सस्पेंस, 13 जून को पहला वनडे खेलेगी टीम इंडिया
    Next Article
    BCCI विदेशी लीग खेलने वाले रिटायर्ड खिलाड़ियों पर बनाएगी नीति:एपेक्स काउंसिल की बैठक आज, मालदीव और फिजी की मदद पर भी चर्चा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment