Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी भूमि से लाखों की मिट्टी बेचने का आरोप:अयोध्या के जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश, ग्राम प्रधान पर होगी कार्रवाई

    6 hours ago

    1

    0

    अयोध्या की मिल्कीपुर तहसील में एक ग्राम प्रधान पर सरकारी भूमि से लाखों रुपये की मिट्टी खुदवाकर बेचने का आरोप लगा है। इस मामले में जिलाधिकारी ने तुरंत जांच के निर्देश दिए हैं। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार ने तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत बरई पारा में प्राथमिक विद्यालय के बगल स्थित आरक्षित चारागाह और श्मशान भूमि से प्रधान ने जेसीबी मशीन का उपयोग कर बड़ी मात्रा में मिट्टी बेची है। शिकायत में कहा गया है कि खुदाई से बने गहरे गड्ढों के कारण बरसात में स्कूल और गांव के बच्चों के डूबने का खतरा है, जिससे जान-माल को नुकसान होने की आशंका है। इसके अलावा, सरकारी भूमि को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है। जिलाधिकारी अयोध्या Nikhil Tikaram Funde ने तहसीलदार मिल्कीपुर को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तहसीलदार लखन लाल सिंह ने बताया कि जांच जारी है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान ने आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि मिट्टी की खुदाई जरूर हुई है, लेकिन उन्होंने न तो खुदाई की और न ही करवायी। प्रधान ने आरोप लगाया कि सुदामा कौशल ने उक्त भूमि से मिट्टी खुदवाकर अपने दरवाजे पर डलवाई। उन्होंने बताया कि खुदाई के दौरान उन्होंने कई बार शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुदामा कौशल ने ग्राम प्रधान के आरोपों को खारिज किया और कहा कि उन्होंने मिट्टी नहीं खुदवाई है। उनके घर पर जो मिट्टी आई है, वह किसी और जगह से लाई गई और उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरफ्तार:पुलिस ने लाखों के जेवर और नगदी बरामद की
    Next Article
    मऊ में शादी समारोह में युवक से मारपीट:बहन ने वीडियो बनाने से मना कर दिया था, भाई को पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment