Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरफ्तार:पुलिस ने लाखों के जेवर और नगदी बरामद की

    4 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर, अन्य सामान और 9,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। जाहिदनगर गली नंबर 10बी, करूला निवासी मोहम्मद शफीक ने 12 फरवरी 2026 को कटघर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 9 फरवरी से 12 फरवरी के बीच उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की गई। चोर 12 सोने के जेवर, 21 चांदी के जेवर और कुछ नगदी लेकर फरार हो गए थे। मामले की जांच के बाद पुलिस टीम ने 13 फरवरी 2026 को डबल फाटक फ्लाईओवर के नीचे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सद्दाम, मुन्तजिम उर्फ बंता और मुजफ्फर हसन के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल की। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीनों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर आज रात से जलाभिषेक शुरू:बुलंदशहर के 200 से अधिक शिवालयों में उमड़ेगी भक्तों की भीड़
    Next Article
    सरकारी भूमि से लाखों की मिट्टी बेचने का आरोप:अयोध्या के जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश, ग्राम प्रधान पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment